राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: म्यांमार के संघर्ष प्रभावित मोए बाई इलाके में शनिवार को सेना के एक हवाई हमले ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. शान और करेन्नी राज्यों की सीमा पर स्थित इस गांव में विस्थापित लोगों की शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी सेना ने बमबारी कर दी. इस हमले में 5 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई है और 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं. देश में तीन दिनों के भीतर आम नागरिकों के हताहत होने की यह दूसरी बड़ी घटना है.विस्थापितों की मदद करने वाली संस्था ‘नवे ऊ याउंग ची फाउंडेशन’ के प्रमुख ने 21 मौतों की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जब बचावकर्मी मौके पर पहुंचे, तो वहां दूसरा बम भी गिराया गया. घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने विमान की आवाज सुनी थी, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि उनके इलाके में बमबारी होगी. धमाके के बाद जब वह मौके पर पहुंचा, तो वहां 17 शव पड़े थे और चारों तरफ धुआं था. घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं, जिन्हें मोटरसाइकिल और पिकअप ट्रकों में लादकर इलाज के लिए ले जाया गया. प्रत्यक्षदर्शी की भतीजी भी इस हमले के बाद से लापता है.घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें खून से लथपथ एक रोती हुई बच्ची अपने माता-पिता के बारे में पूछ रही है. जब उसे इलाज के लिए क्लिनिक ले जाने की बात कही गई, तो उसने कहा कि उसके माता-पिता के पास इलाज के पैसे नहीं हैं. एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति छोटे बच्चे को गोद में लेकर जलते हुए मलबे के पास से भागता दिखाई दिया और तभी एक और धमाके की आवाज सुनाई दी.मोए बाई शहर पर सेना का नियंत्रण है, जबकि आसपास के ग्रामीण इलाकों में विपक्षी बल सक्रिय हैं. इससे ठीक दो दिन पहले मगवे क्षेत्र के थायत जिले में एक स्कूल और मठ पर हुए बम, तोपखाने और ड्रोन हमले में 20 नागरिक और पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) के नौ सदस्य मारे गए थे. स्कूल के एक शिक्षक के अनुसार, विमान की आवाज सुनकर अभिभावक अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे थे, तभी बम गिरा.गौरतलब है कि 2021 में आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार का तख्तापलट होने के बाद से म्यांमार गृहयुद्ध की आग में जल रहा है. निगरानी समूह एसीएलईडी के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक सभी पक्षों के 1 लाख से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब एक सप्ताह पहले ही अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने 2017 की कार्रवाई में रोहिंग्या अल्पसंख्यकों के नरसंहार के लिए म्यांमार को दोषी ठहराया है. हालांकि, सैन्य नेता मिन आंग ह्लाइंग ने इस फैसले के कुछ हिस्सों को मानने से इनकार कर दिया है. रविवार, 29 नवम्बर 2026 रवि, 29 नव. 2026 | 04:27 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- ईरान के खिलाफ तीसरे बड़े हमले की तैयारी में इजरायल, ट्रंप पर ‘अमेरिका फर्स्ट’ या ‘इजरायल फर्स्ट’ का दबाव – राष्ट्रवाणी
- म्यांमार हवाई हमला: शादी समारोह में बमबारी से 5 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- इजरायल सरकार गठन: नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट को दिया रोटेशनल प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
