राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर, 28 नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के गुप्त ठिकाने से 3.84 किलोग्राम (330 तोला) सोना और 24,22,500 रुपये बरामद किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी के आसपास के जंगल में जमीन के अंदर माओवादियों के गुप्त ठिकाने में सामग्री के भंडार के संबंध में सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला बल के संयुक्त दल को अभियान पर रवाना किया गया था। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया एक स्टील का डिब्बा बरामद किया गया। डिब्बे की तलाशी लेने पर उसमें 33 सोने के बिस्किट और टेप से लिपटे पैकेट में 500-500 रुपये के नोट के रूप में कुल 24,22,500 रुपये बरामद हुए।
अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक बिस्किट का वजन 10 तोला था यानी कुल 330 तोला सोना बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 4.39 करोड़ रुपये है। बरामद नकदी तथा सोने के संबंध में थाना भैरमगढ़ में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षाबलों के प्रयासों से की जा रही लगातार कार्रवाई के परिणामस्वरूप बीजापुर जिले के विभिन्न स्थानों से बरामद माओवादी ठिकानों से अब तक कुल 8,24,33,300 रुपये और 12.34 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है।
Web Title: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों के गुप्त ठिकाने से 3.84 किलोग्राम सोना और नकदी बरामद निशाने पर ‘धान’, खरीदी पर घमासान! PCC चीफ ने व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल, धीमी खरीदी के लिए कौन जिम्मेदार? लड़कों ने पहने लड़कियों के अंडरगारमेंट्स, फिर करने लगे अश्लील डांस, वीडियो देख हो जाएंगे शर्म से पानी-पानी!
मोदी सरकार कमजोर वर्गों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध: जीतन राम मांझी रायपुर के इस अस्पताल में चल रहा था खेल, मां की कोख से निकलते ही बिक रहे थे नवजात? खुलासा हुआ तो उड़े सबके होश 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा पैसा! छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान अचानक बदले गए इन थानों के प्रभारी, कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश अब बिजली बेचकर मालामाल होगी छत्तीसगढ़ की ये पंचायत!
हर साल कमाएगी 18.75 लाख रुपये जंगल में जमीन के नीचे छिपा था करोड़ों का खजाना, देखकर जवान भी रह गए हैरान, 33 सोने के बिस्किट बरामद

