राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): यरूशलम । डेस्क: इजरायल में नई सरकार के गठन को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को एक बड़ा सियासी दांव चला है. नेतन्याहू ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी गादी आइजनकोट को रोटेशनल प्रीमियरशिप यानी बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव के तहत कार्यकाल की शुरुआत में आइजनकोट पहले प्रधानमंत्री बनेंगे. माना जा रहा है कि आइजनकोट अगले कुछ दिनों के भीतर नई सरकार के गठन की घोषणा कर सकते हैं.सोशल मीडिया पर एकता सरकार बनाने का प्रस्ताव रखते हुए नेतन्याहू ने कहा कि एक नेता के रूप में उनकी जिम्मेदारी उनसे सब कुछ किनारे रखने की मांग करती है और वह इस बात पर सहमत हैं कि गादी आइजनकोट पहले प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देंगे, जबकि कार्यकाल की शुरुआत में वह वैकल्पिक प्रधानमंत्री रहेंगे. नेतन्याहू का यह प्रस्ताव आइजनकोट के उस संकल्प के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने 14 दिनों के अतिरिक्त समय का विकल्प चुने बिना 6 दिसंबर की आधिकारिक समयसीमा तक इजरायल की अगली सरकार के गठन की घोषणा करने की बात कही थी.आइजनकोट के नेतन्याहू विरोधी दलों के साथ मिलकर गठबंधन बनाने की उम्मीद है, हालांकि उनकी मध्यमार्गी ‘यशर’ पार्टी नेतन्याहू की दक्षिणपंथी ‘लिकुड’ पार्टी के साथ भी बातचीत कर रही है. इससे पहले शुक्रवार को आइजनकोट ने लिकुड पार्टी पर नए चुनाव कराने के मकसद से गठबंधन वार्ता में देरी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था. उन्होंने एक बयान में कहा था कि लिकुड समझौता करने को तैयार नहीं है और पिछले दो हफ्तों में उसने बातचीत की मेज पर एक भी ठोस प्रस्ताव रखने से इनकार कर दिया.आइजनकोट के व्यापक खेमे में इस बात को लेकर मतभेद रहे हैं कि अति-रूढ़िवादी दलों या अरब-बहुल पार्टियों के साथ गठबंधन किया जाए, या फिर लिकुड के साथ मिलकर एकता सरकार बनाई जाए. दूसरी ओर, नेतन्याहू के विरोधियों ने उनके इस रोटेशनल प्रधानमंत्री के प्रस्ताव का मजाक उड़ाया है. अरब-बहुल ‘जॉइंट लिस्ट’ के नेता यूसुफ जबरीन ने कहा कि लोकतांत्रिक बहुमत ने फैसला कर लिया है कि यह दागदार और लापरवाह सरकार जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि अब यहूदियों और अरबों सहित पूरी जनता की साझा इच्छा को पूरा करने और आने वाले सप्ताह में नेतन्याहू को सत्ता से हटाने का समय आ गया है. उनकी पार्टी के बाहर से आइजनकोट के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने की उम्मीद है.पूर्व प्रधानमंत्री और मध्यमार्गी ‘बैयाचाद’ पार्टी के सह-अध्यक्ष यायर लापिड ने नेतन्याहू के प्रस्ताव को एक आदतन धोखेबाज की एक और पारदर्शी चाल बताया, जिसने हर सहयोगी को धोखा दिया है और हर समझौते का उल्लंघन किया है. अब तक आइजनकोट की यशर पार्टी ने वामपंथी झुकाव वाली ‘डेमोक्रेट्स’ और दक्षिणपंथी ‘इजरायल बेइतेनु’ पार्टी के साथ गठबंधन समझौते किए हैं. इन तीनों के पास मिलाकर कुल 36 सांसद हैं, जो इजरायल की 120 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए जरूरी 61 के आंकड़े से काफी कम है.इस बीच, इजरायली मीडिया की खबरों के मुताबिक दूसरी अरब-इजरायली पार्टी ‘राम’ के नेता मंसूर अब्बास शनिवार को हमास को एक आतंकी समूह के रूप में मान्यता दे सकते हैं. इस कदम से उनकी पार्टी के लिए आइजनकोट के नेतृत्व वाले संभावित गठबंधन में शामिल होने का रास्ता साफ हो सकता है. हालांकि, आइजनकोट के कुछ सहयोगियों ने चुनाव में अभूतपूर्व बढ़त हासिल करने वाली अरब-बहुल पार्टियों के समर्थन पर निर्भर रहने का विरोध किया है. रविवार, 29 नवम्बर 2026 रवि, 29 नव. 2026 | 04:59 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- ईरान के खिलाफ तीसरे बड़े हमले की तैयारी में इजरायल, ट्रंप पर ‘अमेरिका फर्स्ट’ या ‘इजरायल फर्स्ट’ का दबाव – राष्ट्रवाणी
- म्यांमार हवाई हमला: शादी समारोह में बमबारी से 5 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- इजरायल सरकार गठन: नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट को दिया रोटेशनल प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
