राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें कई थानों के थाना प्रभारियों का भी नाम शामिल है।
तबादले को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार मरवाही थाना प्रभारी रहे निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को पेंड्रा थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, रक्षित केंद्र गौरेला में पदस्थ निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास अब मरवाही थाना प्रभारी होंगे।
इसके अलावा चौकी स्तर पर भी बदलाव किया गया है। खोडरी चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक संत कुमार मात्रे को गौरेला थाने में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह उप निरीक्षक अजय कुमार वारे को खोडरी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इससे पहले वारे शिकायत शाखा एवं नियंत्रण कक्ष के साथ गौरेला थाने के विवेचना कार्य से जुड़े हुए थे। पेंड्रा थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक रणछोड़ सिंह सेंगर को अब शिकायत शाखा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सीएम हेल्पलाइन, पीएम पोर्टल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीएमएस पोर्टल, मानव अधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग और नियंत्रण कक्ष का काम सौंपा गया है।
इसी तरह सहायक उप निरीक्षक अवधेश यादव को पेंड्रा थाने से हटाकर सिवनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सिवनी चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा को पेंड्रा थाने भेजा गया है। आदेश में आरती मिश्रा (एमआर-130) की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।
उनकी पुलिस अधीक्षक कार्यालय की मु.लि./स्टेनो शाखा से संबद्धता समाप्त कर थाना पेंड्रा में संबद्ध किया गया है। सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है। Web Title: SP Issued Orders to Replace In-Charges of Several Police Stations रायपुर के इस अस्पताल में चल रहा था खेल, मां की कोख से निकलते ही बिक रहे थे नवजात?
हुआ बड़ा खुलासा तो उड़े सबके होश 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा पैसा! छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान अब बिजली बेचकर मालामाल होगी छत्तीसगढ़ की ये पंचायत! हर साल कमाएगी 18.75 लाख रुपये जंगल में जमीन के नीचे छिपा था करोड़ों का खजाना, देखकर जवान भी रह गए हैरान, 33 सोने के बिस्किट बरामद बलरामपुर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मां-बेटे की मौत, दो बच्चे घायल दुबई से भारत लाया गया शराब घोटाला मामले का आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने इस वजह से लिया सख्त एक्शन, जानिए पूरा मामला उप्र के सभी 80 सांसद परिसीमन विधेयक का समर्थन करें : योगी आदित्यनाथ

