राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): CG Dhan Kharidi 2026 छत्तीसगढ़ में चल रहे धान खरीदी महाभियान के तहत 27 नवंबर तक 5 लाख 34 हजार 798 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक प्रदेश के 1 लाख 33 हजार 404 किसानों ने सुगमता से अपना धान बेचा है। वहीं, 27 नवंबर को एक ही दिन में 90 हजार 910 टन धान की खरीदी दर्ज की गई है।
समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य पारदर्शी और सुचारू रूप से जारी है। 27 नवंबर को एक ही दिन में 90 हजार 910 टन धान की खरीदी की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है।
इसके तहत अब यदि कोई किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचता है, तब भी उसे कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत पूरे 21 क्विंटल के अंतर की राशि का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से खासकर छोटे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उनमें उत्साह का माहौल है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।
किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। वर्तमान में 2,634 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हो चुकी है। चालू खरीफ सीजन के लिए 28 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है।
किसान घर बैठे टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर धान विक्रय की तिथि तय कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी केंद्रों में शुद्ध पेयजल, बैठने और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान करना और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।
राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है। उत्तर: 27 नवंबर तक प्रदेश में 5,34,798 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Chhattisgarh Paddy Procurement: Over 5.34 Lakh Metric Tonnes of Paddy Purchased, Farmers Get Major Relief पुलिस विभाग ने नौकरी का सुनहरा मौका, कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई रायपुर के इस अस्पताल में चल रहा था खेल, मां की कोख से निकलते ही बिक रहे थे नवजात?
हुआ बड़ा खुलासा तो उड़े सबके होश पौड़ी सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8, मृतकों में सात महिलाएं है शामिल अचानक बदले गए इन थानों के प्रभारी, कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा, इस दिग्गज स्पिनर को ऑस्ट्रेलिया टीम से किया गया बाहर, जानें वजह अब बिजली बेचकर मालामाल होगी छत्तीसगढ़ की ये पंचायत!
हर साल कमाएगी 18.75 लाख रुपये आखिर कौन होगा यूपी में भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले सीएम योगी ने किया बड़ा खुलासा सड़क पर ही मच गई चीख-पुकार, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप

