राष्ट्रवाणी: क्या आपको पता है कि किंग (King) से 30 साल पहले शाह रुख खान डैडी कूल (Daddy Cool) गाना लेकर आए थे? उनका ये गाना भी जबरदस्त हिट हुआ था। डैडी कूल गाने में छा गए थे शाह रुख।
फोटो क्रेडिट- यूट्यूब चर्चाओं में है किंग का लेटेस्ट गाना डैडी कूल 30 साल पहले भी डैडी कूल गाने पर झूमे थे SRK अनु मलिक ने बनाया था शाह रुख का डैडी कूल गाना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म किंग (King) को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपना दूसरा गाना ‘डैडी कूल’ भी लॉन्च किया।
यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। 50 साल पुराने बोनी एम. के कल्ट क्लासिक ‘डैडी कूल’ को बॉलीवुड स्टाइल में बनाया गया। इस गाने में 15 साल बाद शाह रुख और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को देखा गया और उनकी केमिस्ट्री ने आग लगा दी।
गाने में SRK का स्वैग और स्टाइल देखने लायक है। मगर क्या आपको पता है कि 30 साल पहले भी ‘डैडी कूल’ गाने में शाह रुख नजर आए थे। जी हां, 30 साल पहले भी ‘डैडी कूल’ (Daddy Cool Song in 90s) बना था।
इस गाने में शाह रुख किसी हीरोइन नहीं, बल्कि अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) के साथ नजर आए थे। IMDb के मुताबिक, यूं तो यह गीत बोनी एम. के ‘डैडी कूल’ गाने से प्रेरित था, लेकिन इसे एकदम अलग ढंग से बनाया था। यह गाना 1996 में रिलीज हुई फिल्म चाहत (Chaahat) का था।
फिल्म में शाह रुख, अनुपम, पूजा भट्ट, नसीरुद्दीन शाह और राम्या कृष्णन ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में अनुपम और शाह रुख पर एक मजेदार गीत बनाया गया जिसका टाइटल ‘डैडी कूल’ था। गाने का टाइटल तो 1976 में बने कल्ट क्लासिक गाने डैडी कूल से प्रेरित था, लेकिन अनु मलिक ने सिर्फ टाइटल लिया, गाना एकदम अलग बनाया।
गाने में डैडी कूल अनुपम खेर को बताया गया जो अपने बेटे (शाह रुख) को Fool (मूर्ख) बताता है। वहीं, शाह रुख उन्हें कूल करने के तरकीब ढूंढते हैं। गाने के बोल पिता-बेटे की नोकझोंक को दिखाता है जिसे माया गोविंद ने अपने कलम से पिरोया था।
गाने को दो सिंगर्स ने गाया- सुदेश भोसले और देवंग पटेल। इस गाने की खासियत इसका संगीत भी था जिसे अनु मलिक ने बनाया था। आज भले ही किंग के गाने ‘डैडी कूल’ चर्चा में है, लेकिन 30 साल पहले शाह रुख के मजेदार गीत ‘डैडी कूल’ को भी खूब पसंद किया गया था।

