राष्ट्रवाणी: रामायणम् में कुंभकरण का किरदार निभाने वाले अभिनेता फैसल मलिक (Faisal Malik) ने इसके VFX की आलोचना पर रिएक्शन दिया है। रामायणम् की आलोचना करने पर क्या बोले फैसल मलिक। फोटो क्रेडिट- एक्स रामायणम् के VFX आलोचना पर बोले फैसल मलिक फैसल मलिक ने रामायणम् में निभाया कुंभकरण का रोल फैसल ने हॉलीवुड फिल्मों से की रामायणम् की तुलना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् (Ramayana) में कुंभकरण का किरदार निभाने वाले अभिनेता फैसल मलिक (Faisal Malik) ने वीएफएक्स को मिल रही आलोचनाओं पर रिएक्शन दिया है। 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी रामायणम् के वीएफएक्स की तुलना एआई से की गई थी। कुछ लोगों ने वीएफएक्स का मजाक उड़ाया।
अब इन आलोचनाओं पर फैसल मलिक ने रिएक्ट किया और रामायणम् को वीएफएक्स पर आधारित फिल्म ही बता दिया। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में फैसल मलिक ने कहा, “ज्यादातर शूटिंग अलग से की गई है, लेकिन फिल्म के दूसरे हिस्से में मेरे कुछ अहम सीन हैं। हमने देखा कि रावण, कुंभकर्ण के हाथ पर चलकर उसे आशीर्वाद देता है।
इस हिस्से को अलग से शूट किया गया था, जिसमें उसकी आंखों, चेहरे और शरीर की गतिविधियों का खास ध्यान रखा गया। फैसल मलिक ने आगे कहा, “हमने ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘अवतार’ जैसी फिल्मों के ‘मेकिंग’ वीडियो देखे थे, लेकिन यहां हमें खुद इस शानदार प्रक्रिया का हिस्सा बनने का मौका मिला। मुझे लगता है कि आने वाले समय में भारतीय सिनेमा में इससे भव्य कुछ और देखने को नहीं मिलेगा।” रामायण के विजुअल्स की आलोचना करने वालों पर फैसल ने कहा, “एक सीन पर हजारों लोगों का काम करना, जिसमें विदेशी क्रू भी शामिल है, वाकई कमाल की बात है।
एक किरदार और एक सीन के लिए कई टीमें मिलकर काम करती हैं और महीनों तक चीजों को बेहतर बनाने में जुटी रहती हैं। आलोचना करना और यह कह देना कि ‘यह तो एआई है’, बहुत आसान है। लेकिन सच तो यह है कि ज्यादा लोग CGI और एआई के बीच का फर्क ही नहीं समझते।” रणबीर कपूर स्टारर पौराणिक फिल्म रामायणम् दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
फिल्म ने महज 23 दिनों में ही 1800 करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है।

