राष्ट्रवाणी: 50 साल पहले आई बॉलीवुड की वो फिल्म जिसे पूरी तरह क्राउडफंडिंग से बनाया गया था। 5 लाख किसानों ने 2-2 रुपये का योगदान दिया था। 5 लाख किसानों ने फिल्म के लिए दिया था फंड एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
आज के दौर में काफी बिग बजट फिल्में बन रही हैं, बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस बिग स्टार्स और डायरेक्टर्स की फिल्मों को प्रोड्यूस करते हैं। लेकिन बॉलीवुड में एक फिल्म ऐसी भी बनी थी जो पूरी तरह क्राउडफंडिंग थी यानी लोगों के सहयोग से बनी थी। इस फिल्म को देश के 5 लाख किसानों ने फंड दिया था।
श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) की 1976 की फिल्म ‘मंथन’ (Manthan) भारत की पहली क्राउडफंडेड फिल्म थी। इसे गुजरात के 5 लाख डेयरी किसानों ने फंड किया था, जिनमें से हर एक ने 2-2 रुपये का योगदान दिया था। भारत में ‘श्वेत क्रांति’ के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन ने जब बताया कि उनके पास फिल्म बनाने के लिए पैसे नहीं हैं, तो 5 लाख किसानों ने इस प्रोजेक्ट के लिए 2-2 रुपये का योगदान दिया।
डॉ. कुरियन ने नाटककार विजय तेंदुलकर के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी थी। उन्होंने ‘दुग्ध सहकारी आंदोलन’ और ‘कैरा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन’ (अमूल) से प्रेरणा ली थी। शूटिंग वाली जगह पर पानी की भारी कमी थी और स्थानीय लोग कई दिनों तक नहा नहीं पाते थे।
इसलिए, बेनेगल ने मुख्य कलाकारों को 45 दिनों तक एक ही तरह के कपड़े पहने रखने को कहा। ‘मंथन’ 1976 की एक हिंदी फिल्म है, जिसका निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है। यह फिल्म वर्गीज कुरियन द्वारा शुरू कई गई श्वेत क्रांति से प्रेरित है और इसकी पटकथा कुरियन और विजय तेंदुलकर ने मिलकर लिखी है।
इसकी कहानी भारत की ‘श्वेत क्रांति’ (Milk Cooperative Movement) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म न केवल एक बड़ी व्यावसायिक सफलता साबित हुई, बल्कि इसने ‘सामूहिक शक्ति’ का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया; क्योंकि इसे पूरी तरह से ‘क्राउडफंडिंग’ के जरिए बनाया गया था। इस फिल्म ने 1977 में हिंदी में बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल फिल्म पुरस्कार जीता और विजय तेंदुलकर को बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।
इस फिल्म में गिरीश कर्नाड (Girish Karnad), स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah), अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने काम किया था।

