राष्ट्रवाणी: अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने अपनी पौराणिक फिल्म रामायणम् (Ramayana) की खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया। कैंसर पीड़ितों के लिए रखी गई रामायणम् की स्क्रीनिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम विवेक ओबेरॉय ने रखी रामायणम् की खास स्क्रीनिंग कैंसर पीड़ितों को विवेक ओबेरॉय ने दिखाई रामायणम् 1800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है रामायणम् का कारोबार एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
पौराणिक फिल्म रामायणम् (Ramayana) में विद्युतजिह्व बने विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। अभिनेता ने पौराणिक फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी, वो भी कैंसर पीड़ितों के लिए। विवेक ओबेरॉय उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं जो किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं।
वह कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। यहां तक कि उन्होंने ‘रामायणम्’ से मिली पूरी फीस खुद लेने की बजाय कैंसर पीड़ितों को देने का फैसला किया था। अब विवेक ओबेरॉय ने फिर से अपने काम से लोगों का दिल जीता है।
उन्होंने हाल ही में कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए रामायणम् की एक खास स्क्रीनिंग रखी। इस पहल के जरिए उन्होंने मरीजों को मनोरंजन, खुशी और सकारात्मकता से भरी कुछ यादगार पल देने की कोशिश की। यह खास आयोजन उन लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया, जो इलाज के दौरान जिंदगी की मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं।
इस स्क्रीनिंग में विवेक ओबेरॉय के साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद था। स्क्रीनिंग के दौरान शामिल हुए बच्चे सीता, राम, लक्ष्मण और हनुमान के गेटअप में फिल्म देखने के लिए आए थे। फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने शूर्पणखा के पति विद्युतजिह्व का किरदार निभाया था।
फिल्म में दिखाया गया है कि वह कैसे रावण (Ravana) के हाथों मारे गए थे। उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहना मिली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी पौराणिक फिल्म रामायणम् 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।
पहला पार्ट सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है। इस फिल्म ने तीन हफ्ते में 1790 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म का कलेक्शन भारत में 1000 करोड़ के पार हो गई है।

