राष्ट्रवाणी: अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य ने संवादी सत्र में अपने करियर, पहली कमाई और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अनुभवों को साझा किया। दिब्येंदु भट्टाचार्य को मिली थी साढ़े पांच हजार रुपये पहली सैलरी दिब्येंदु भट्टाचार्य ने करियर और संघर्ष पर की बात एक्टिंग से पहले NSD में काम करते थे दिब्येंदु राजपाल यादव के साथ NSD में की थी पढ़ाई आशीष राजेंद्र कुमार, नई दिल्ली।
‘देव डी’ और ‘अल्फा’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य (Dibyendu Bhattacharya) ने हमेशा अपनी सधी हुई एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। अब संवादी सत्र के दौरान उन्होंने अपने करियर और पहली कमाई के बारे में खुलकर बात की है। के संवाददाता आशीष राजेंद्र कुमार के साथ खास बातचीत में दिब्येंदु भट्टाचार्य ने जिंदगी में उतार-चढ़ाव, पहली नौकरी और NSD में पढ़ाई का किस्सा शेयर किया है।
संघर्ष के बारे में दिब्येंदु ने कहा, “यह हर किसी की जिंदगी में रहता है। यह एक सफर की तरह है, उतार-चढ़ाव तो आएगा। अब रास्ते में चल पड़े हैं तो कभी पानी आ गया, कभी रेगिस्तान आ गया लेकिन चलते जाना है ना।
यह तो जिंदगी है। उतार-चढ़ाव आएगा ही लेकिन आपको उसमें कभी वॉक डाउन नहीं होना है कि अब मैं क्या करूं।” दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बताया कि जब वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में गए, तभी उन्होंने ठान ली थी कि वह अभिनेता बनेंगे और पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। उन्होंने फैसला ले लिया था कि जो कुछ भी करना है, इसी फील्ड में करना है।
A post shared by Dainik Jagran Lucknow (@djlucknow) दिब्येंदु भट्टाचार्य ने अपनी पहली सैलरी के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी पहली नौकरी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा रेपर्टरी कंपनी में थी जहां उन्हें पहली सैलरी साढ़े पांच हजार रुपये मिले थे। उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्होंने अपनी पहली सैलरी से वॉशिंग मशीन (Washing Machine) और टीवी खरीदा था।

