राष्ट्रवाणी: धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) ने पत्नी यामी गौतम (Yami Gautam) के बर्थडे पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। यामी गौतम के बर्थडे पर आदित्य धर का पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम यामी के बर्थडे पर आदित्य का लविंग पोस्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) ने अपनी पत्नी यामी गौतम (Yami Gautam) को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रोमांटिक फोटोज के जरिए बताया कि उन्हें एक्ट्रेस में क्या चीज सबसे ज्यादा पसंद है। आज यामी गौतम 38 साल की हो गई हैं।
‘विक्की डोनर’ और ‘हक’ जैसी फिल्मों में काम करके सफलता पाने वालीं एक्ट्रेस के लिए आज का दिन उनके पति आदित्य धर ने खास बना दिया। आदित्य धर ने पत्नी के जन्मदिन पर साथ में रोमांटिक फोटोज शेयर कीं और उनके लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है। उनका नोट पढ़कर यामी ने कह दिया कि वह उनसे फिर से शादी कर लें।
आदित्य ने पत्नी यामी के लिए पोस्ट में कहा, “जन्मदिन मुबारक हो यामी, आप सबसे खूबसूरत महिला हैं। आपकी मुस्कान में कुछ ऐसा जादू है कि वह न सिर्फ कमरे को, बल्कि मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है।” आदित्य धर ने प्यार न्योछावर करते हुए आगे कहा, “आप मेरा घर हो, आप मेरी सबसे बड़ी ताकत हो, मेरी सबसे बड़ी समर्थक हो और वही इंसान हो जिसने मुझे आज का यह इंसान बनने के लिए प्रेरित किया है।
आप जिस तरह हमारे परिवार पर इतना प्यार लुटाती हो और जो भी काम करती हो, उसमें अपना सब कुछ झोंक देती हो, यह देखकर मैं हर दिन हैरान रह जाता हूं। मुझे नहीं पता कि आप यह सब कैसे कर लेती हो और फिर भी मुझे कैसे झेल लेती हो।” A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms) आदित्य धर ने यह भी कहा, “आप हमारी जिंदगी में जितनी खुशियां, प्यार और आशीर्वाद लाती हो, भगवान आपको उसका हजार गुना वापस दे।
कभी सपने देखना मत छोड़ना, हमेशा चमकती रहना और कभी मत भूलना कि आप कितनी असाधारण हो। उम्र भर आपका हाथ थामे रखने, आपका हौसला बढ़ाने और बार-बार आपसे प्यार करते रहने का वादा है।” इसी के साथ आदित्य ने खुद को ‘यामी पगलू’ बताया है। आदित्य धर का ये प्यार भरा पोस्ट देखकर यामी गौतम ने कमेंट बॉक्स में ही फिर से शादी करने के लिए पूछ लिया।
उन्होंने लिखा, “प्लीज मुझसे शादी कर लो। सबकुछ के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, माय लव।” यामी ने भी खुद को ‘आदित्य पगलू’ बताया है। उनका ये पोस्ट अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

