राष्ट्रवाणी: सपा-कांग्रेस का रिश्ता शराबी और उसकी पत्नी जैसा, शाम को मांगी माफी, सुबह फिर…’सपा-कांग्रेस का रिश्ता शराबी और उसकी पत्नी जैसा, शाम को मांगी माफी, सुबह फिर हुई लड़ाई’, किसने कसा तंज?Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 19:58 ISTउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की सियासत गरमाने लगी है. भारतीय जनता पार्टी ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है. भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दोनों दलों के रिश्ते की तुलना पति-पत्नी के झगड़े से कर दी. वहीं, मंत्री जयवीर सिंह और सांसद जगदंबिका पाल ने अखिलेश यादव के घोषणापत्र और 2012 से 2017 के कार्यकाल को लेकर जमकर निशाना साधा. भाजपा नेताओं ने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की जनता तीसरी बार एनडीए को प्रचंड बहुमत से जिताने जा रही है.सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर किसने ली चुटकी?
(PTI- फाइल फोटो)उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर हमला बोला है. भाजपा दावा किया है कि यूपी में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है. भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव के घोषणापत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता उनके पुराने कार्यकाल की हकीकत अभी भूली नहीं है. भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस के सियासी तालमेल पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच हमेशा ‘कभी हां, कभी ना’ वाली स्थिति बनी रहती है. इस रिश्ते की तुलना घरेलू नोकझोंक से करते हुए उन्होंने तंज कसा कि जैसे शाम को घर लौटते वक्त पति अपनी पत्नी से माफी मांग लेता है और अगली सुबह फिर झगड़ा करके निकल जाता है, ठीक वैसा ही हाल सपा और कांग्रेस का है. उन्होंने आगे कहा कि अब किसने किससे माफी मांगी, यह तो नहीं पता, लेकिन इनकी जुगलबंदी बिल्कुल ऐसी ही चल रही है. सिद्धार्थ नाथ सिंह के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में युवाओं को रोजगार मिला और करोड़ों का निवेश आया, मगर अखिलेश यादव को यह विकास नजर नहीं आता. 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में था जंगलराज यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने भी अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख को यह याद रखना चाहिए कि 2012 से 2017 के दौरान उनकी सरकार ने पूरे राज्य को जंगलराज में बदल दिया था. घोषणापत्र को एक वादा बताते हुए मंत्री ने कहा कि उसे निभाना पड़ता है. अखिलेश खुद जानते हैं कि वे सत्ता में वापस नहीं लौटेंगे, इसलिए कुछ भी ऐलान कर देते हैं. लेकिन मतदाता बेहद समझदार हैं और ऐसे झूठे वादों पर भरोसा नहीं करेंगे. जयवीर सिंह ने जनता की मजबूत याददाश्त का हवाला देते हुए कहा कि लोग सपा राज के काले कारनामों को नहीं भुला सकते. उस दौर में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं, जबकि आज योगी सरकार में वे पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार ने साढ़े 9 लाख से अधिक नौकरियां दी हैं और विकास की रफ्तार को देखते हुए लोग तीसरी बार जनादेश देने को तैयार हैं. Advertisementपारदर्शिता से मिल रही हैं सरकारी नौकरियां भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव प्रदेशवासियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से सरकारी भर्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है और मुख्यमंत्री रोजाना युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप रहे हैं. राज्य में साढ़े नौ लाख और केंद्र सरकार की तरफ से हजारों लोगों को रोजगार दिया गया है.About the AuthorSub-Editorसिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 19:55 ISTऔर पढ़ें

