राष्ट्रवाणी: इंदौर में क्रिसमस की तैयारी शुरू, यूरोपियन परंपरा से हुई केक मिक्सिंग सेरेमनीइंदौर में क्रिसमस की तैयारी शुरू, यूरोपियन परंपरा से हुई केक मिक्सिंग सेरेमनी, लीकर में भिगोए गए ड्राई फ्रूट्सEdited by:Last Updated:November 28, 2026, 19:58 ISTक्रिसमस के त्योहार से पहले इंदौर में केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस समारोह में यूरोप की पारंपरिक शैली अपनाई गई, जहां ड्राई फ्रूट्स को लीकर में सोक करके रखा जाता है. लीकर में अच्छी तरह से मिक्स होने के बाद इन ड्राई फ्रूट्स का उपयोग क्रिसमस से पहले अलग-अलग फ्लेवर के केक बनाने के लिए किया जाएगा. इंदौर में क्रिसमस के त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसी कड़ी में इंदौर में एक अनोखी केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें यूरोप की परंपरा के अनुसार ड्राई फ्रूट्स को लीकर में भिगोकर रखा गया है.क्रिसमस के त्योहार से पहले इंदौर में केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस समारोह में यूरोप की पारंपरिक शैली अपनाई गई, जहां ड्राई फ्रूट्स को लीकर में सोक करके रखा जाता है. लीकर में अच्छी तरह से मिक्स होने के बाद इन ड्राई फ्रूट्स का उपयोग क्रिसमस से पहले अलग-अलग फ्लेवर के केक बनाने के लिए किया जाएगा. कुछ ऐसे होती है सेरेमनी क्रिसमस का फेस्टिवल अब नजदीक है. इसके स्वागत के लिए केक मिक्सिंग सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है. यूरोप में होने वाली यह केक मिक्सिंग सेरेमनी अब भारत में भी देखने को मिल रही है. इसी के तहत इंदौर में भी इसका आयोजन किया गया, जिसमें सूखे मेवों को शराब में भिगोया गया है.होटल के मैनेजमेंट ने केक मिक्सिंग सेरेमनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, यह यूरोप का एक पारंपरिक तरीका है, जिससे क्रिसमस और अन्य त्योहारों की शुरुआत मानी जाती है।
यूरोप में सितंबर और अक्टूबर के बाद ठंड शुरू हो जाती है, जिसके कारण बाद में ड्राई फ्रूट्स डालकर केक बनाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए ड्राई नट्स को पहले ही लीकर में सोक करके रख दिया जाता है. कुछ ऐसी है प्रक्रिया और तैयारी Advertisementलीकर में भिगोने से दो से तीन महीने तक लीकर का फ्लेवर नट्स में अच्छी तरह से एब्जॉर्ब हो जाता है. यूरोप में नट्स से ही मुख्य रूप से केक तैयार किया जाता है और मैदे का उपयोग केवल बाइंडिंग के लिए किया जाता है. एशिया में गर्मी ज्यादा होने के कारण यहां नट्स को एक से दो महीने तक लीकर में सोक करके रखा जाता है.जब ड्राई फ्रूट्स लीकर में पूरी तरह से मिल जाएंगे और इसका स्वाद अच्छी तरह से रच-बस जाएगा, तब क्रिसमस से कुछ दिन पहले इनसे विभिन्न फ्लेवर के स्वादिष्ट केक तैयार किए जाएंगे. क्रिसमस से पहले बनेंगे अलग-अलग फ्लेवर के केक इंदौर में आयोजित इस सेरेमनी के बाद अब इन ड्राई फ्रूट्स को कुछ समय तक रखा जाएगा. क्रिसमस से कुछ दिन पहले इनका इस्तेमाल कर अलग-अलग फ्लेवर के केक तैयार किए जाएंगे. इस तरह केक मिक्सिंग सेरेमनी सिर्फ एक फूड इवेंट नहीं, बल्कि क्रिसमस के स्वागत से जुड़ी यूरोप की पारंपरिक संस्कृति को भी दर्शाती है. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Indore,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 19:58 ISTऔर पढ़ें

