राष्ट्रवाणी: पैसे बचाकर रखें, आने वाली है बड़ी चुनौती, वित्त मंत्रालय ने खुद दिया संकेतFinancial Risk : पैसे बचाकर रखें, आने वाली है बड़ी चुनौती, वित्त मंत्रालय ने खुद दिया संकेतWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 20:09 ISTFinancial Risk : वित्त मंत्रालय ने नवंबर की आर्थिक समीक्षा में बताया है कि खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने की वजह से आगे भी महंगाई का जोखिम बना रहेगा. ऊपर से शादियों और त्योहारों का सीजन भी चल रहा है. ऐसा हुआ तो आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है. इससे आम आदमी के सामने महंगाई से लड़ने के साथ ज्यादा ईएमआई की चुनौती भी आ जाएगी.महंगाई की वजह से ईएमआई का बोझ और बढ़ने की आशंका है. नई दिल्ली. त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ना शुरू हो गया है. पहले रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ाकर ईएमआई का बोझ डाल दिया. महंगाई तो पहले से ही मुंह बाए खड़ी है. लेकिन, वित्त मंत्रालय ने अब जो संकेत दिया है, वह आपको अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग पर दोबारा सोचने पर मजबूर कर देगा. वित्त मंत्रालय ने साफ संकेत दिया है कि त्योहारों और शादियों के सीजन की वजह से आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है. यह सिर्फ एकतरफा संकेत नहीं है, बल्कि यह आने वाले दिनों में ईएमआई का एक और झटका दे सकता है. वित्त मंत्रालय ने नवंबर की आर्थिक समीक्षा के बाद कहा कि शादियों और त्योहारों के दौरान खाद्य एवं गैर-खाद्य वस्तुओं की मांग बढ़ने से आने वाले महीनों में खुदरा महंगाई में वृद्धि होने की आशंका है. मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्तवर्ष 2026-27 की दिसंबर तिमाही में घरेलू आर्थिक गतिविधियों की गति बरकरार रहने की उम्मीद है. हालांकि, ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों के ट्रांसपोर्ट, टैक्स कलेक्शन और एनर्जी डिमांड के साथ माल ढुलाई में लगातार वृद्धि का संकेत दे रहे हैं. ऊपर से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही पर जोखिम और वैश्विक व्यापार नीतियों को लेकर अनिश्चितता आर्थिक परिदृश्य के लिए प्रमुख चुनौती बने हुए हैं. हालांकि, मजबूत व्यापक आर्थिक आधार और पर्याप्त सुरक्षा उपायों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था इन चुनौतियों से निपटने की स्थिति में है. क्यों बढ़ने वाली है चुनौती वित्त मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े जोखिमों के कारण कच्चे तेल के आयात बिल और समुद्री माल भाड़े में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. आपूर्ति से जुड़े इन झटकों का असर आने वाले महीनों में थोक और खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है. हालांकि, नवंबर की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने और मजबूत पूंजी प्रवाह के चलते रुपये में आई मजबूती से महंगाई के दबाव में कुछ राहत मिल सकती है, बशर्ते यह रुझान कायम रहे. अक्टूबर में तोड़ दिया था बैरियर वित्त मंत्रालय ने बताया कि नवंबर तक त्योहारों का सिलसिला जारी रहने और शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ खाने-पीने की चीजों के साथ फैक्ट्री उत्पादों की डिमांड बढ़ने से महंगाई आंकड़ों में तेजी का जोखिम बना रहेगा. खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में दो साल में पहली बार रिजर्व बैंक की निर्धारित 6 फीसदी की ऊपरी सीमा के पार निकल गई थी. खाद्य महंगाई में तेज वृद्धि और प्रतिकूल आधार प्रभाव के कारण अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 6.09 फीसदी थी. महंगाई बढ़ने का असर नवंबर के आंकड़ों में भी दिख सकता है. Advertisementईएमआई पर क्यों बढ़ा जोखिम जैसा कि अक्टूबर में देखा गया कि खुदरा महंगाई का आंकड़ा आरबीआई के तय दायरे से बाहर निकल गया और 6 फीसदी से ज्यादा ग्रोथ रही. महंगाई के दबाव में आकर ही आरबीआई ने साढ़े तीन साल में पहली बार रेपो रेट बढ़ाया था. अब जैसा कि मंत्रालय ने बताया कि अगर महंगाई बढ़ती है तो आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है. जाहिर है कि रेपो रेट बढ़ते ही कर्ज की ब्याज दरें बढ़ जाएंगी और आम आदमी पर ईएमआई का बोझ भी बढ़ेगा. इससे आम आदमी के सामने दोहरा संकट बढ़ जाएगा. एक तो उन्हें महंगाई का सामना करना पड़ेगा, ऊपर से ईएमआई का बोझ भी बढ़ जाएगा.About the Authorप्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 20:08 ISTऔर पढ़ें
Trending
- टैलेंट का ऐसा इस्तेमाल क्यों? अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख भड़के यूजर्स – राष्ट्रवाणी
- 3 राज्यों में ‘मॉन्सटर तूफान’ का आपातकाल अलर्ट, अगले 48 घंटे सबसे खौफनाक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- पिता बना हत्यारा, 5 साल के मासूम का गला रेता, सोचने पर मजबूर कर देगी दरभंगा की ये घटना – राष्ट्रवाणी
- निशाने पर था वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन, डेड ड्रॉप से आने थे हथियार, आतंकी अरेस्ट, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अचानक फूटा पानी का फव्वारा, सैकड़ों फीट चला गया ऊंचा; दूर से दिखा झरने जैसा नजारा—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- शादी की जिद, साथ मरने का बहाना और मौत का खेल… प्रेमी के धोखे ने उजाड़ दिया परिवार – राष्ट्रवाणी
- रोकी गई हजारों लोगों की पेंशन, आनन-फानन में सरकार का बड़ा ऐलान, मानी साइबर अटैक की बात – राष्ट्रवाणी
- राशिद अल्वी की वापसी, अजय राय को फिर मिली जगह; कांग्रेस की PEC में कौन-कौन? – राष्ट्रवाणी

