राष्ट्रवाणी: ₹5 की सबसे सस्ती मिठाई, दिखते ही खरीदने दौड़ते हैं लोग, पर क्यों हो रही गायब?Indore: ₹5 की सबसे सस्ती मिठाई, दिखते ही खरीदने दौड़ते हैं लोग, पर मार्केट से क्यों हो रही गायब? जानेंEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 20:12 ISTIndore Cheapest Sweet: स्वाद के शहर इंदौर में मात्र ₹5 में मिलने वाली ‘गुलाब लच्छी’ अब समय के साथ दुर्लभ होती जा रही है. शक्कर, मैदा और घी से बनने वाली यह मीठी मिठाई गुड़िया के बाल जैसी लगती है. बच्चों व बड़ों द्वारा पसंद की जाने वाली यह मिठाई अब मुख्य रूप से राजवाड़ा समेत कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही मिलती है. रिपोर्ट: नमन मटके Indore News: स्वाद के शहर इंदौर में खान-पान की कई अनोखी और पारंपरिक चीजें मिलती हैं. इन्हीं में से एक खास पहचान ‘गुलाब लच्छी’ की भी है. गुलाब लच्छी को इंदौर की सबसे सस्ती और सबसे अच्छी मिठाई के रूप में पहचाना जाता है. इसकी कीमत मात्र 5 रुपये प्रति पीस है. यह मिठाई बच्चों की पहली पसंद मानी जाती है. साथ ही बड़ों को भी स्वाद बेहद भाता है. हालांकि, समय के साथ इंदौर की यह प्रसिद्ध मिठाई अब धीरे-धीरे दुर्लभ होती जा रही है. पहले गुलाब लच्छी शहर में बड़ी संख्या में अलग-अलग स्थानों पर आसानी से बिकती थी. लेकिन, समय बीतने के साथ इसका मिलना काफी सीमित हो गया है. वर्तमान में यह केवल कुछ ही चुनिंदा स्थानों पर नजर आती है. अब यह मुख्य रूप से इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र समेत कुछ ही जगहों पर मिलती है. तीन सामग्री बेहद जरूरी गुलाब लच्छी खाने में बेहद मीठी होती है. देखने और खाने में यह मिठाई बिल्कुल गुड़िया के बाल का ही एक स्वरूप मानी जाती है. इसे तैयार करने के लिए मुख्य रूप से तीन सामग्रियों का उपयोग किया जाता है. ये तीन सामग्रियां शक्कर, मैदा और घी हैं. Advertisementऐसे होती है तैयार राजवाड़ा पर गुलाब लच्छी बेचने वाले एक स्थानीय युवक ने इसे बनाने की पूरी विधि बताई. उसने बताया कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा लिया जाता है. इसके बाद मैदे को अच्छी तरह से सेका जाता है. जब मैदा ठीक से सिक जाता है, तब उसमें शक्कर और घी मिलाया जाता है. इसके बाद इस मिश्रण को लच्छी के रूप में तैयार किया जाता है. अंत में इसे अलग-अलग सुंदर आकारों में काटकर तैयार किया जाता है. दिखते ही खरीदते हैं गुलाब लच्छी बेचने वाले विक्रेता का यह भी कहना है कि शक्कर, मैदा और घी से बनने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है. आज भले ही इसका मिलना सीमित हो गया हो, फिर भी लोगों में इसका आकर्षण कम नहीं हुआ है. राजवाड़ा क्षेत्र में इसे देखते ही लोग इसे खरीदने और खाने से खुद को नहीं रोक पाते हैं.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Indore,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 20:12 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ईरान के खिलाफ तीसरे बड़े हमले की तैयारी में इजरायल, ट्रंप पर ‘अमेरिका फर्स्ट’ या ‘इजरायल फर्स्ट’ का दबाव – राष्ट्रवाणी
- म्यांमार हवाई हमला: शादी समारोह में बमबारी से 5 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- इजरायल सरकार गठन: नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट को दिया रोटेशनल प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी

