राष्ट्रवाणी: साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस ने बनाया ऐसा प्लान पीड़ितों की खोई रकम होगी वापसराजस्थान में साइबर ठगों की अब खैर नहीं, पुलिस ने बनाया ऐसा प्लान पीड़ितों की खोई रकम होगी वापसEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 20:23 ISTसाइबर क्राइम के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में दो दिवसीय साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 शुरू हो गया. देशभर की 35 टीमें इस ‘मैदान’ में उतर आई हैं. राजस्थान पुलिस और राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर (R4C) के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुए इस हैकाथॉन का उद्घाटन डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया. साइबर विशेषज्ञ, विद्यार्थी और पुलिसकर्मी अगले 24 घंटे तक लगातार काम कर साइबर अपराध से जुड़ी पांच बड़ी चुनौतियों के तकनीकी समाधान निकालेंगे.साइबर क्राइमजयपुर. राजस्थान में साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं है. ऑनलाइन ठगी, फर्जी मैसेज, फिशिंग लिंक और बैंक खातों से पैसे उड़ाने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए राजस्थान पुलिस ने नई तकनीक का सहारा लिया है. जयपुर में दो दिवसीय साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 की शुरुआत हुई है. इसमें देशभर की 35 टीमें अगले 24 घंटे तक लगातार काम कर साइबर अपराध से जुड़ी 5 बड़ी चुनौतियों का तकनीकी समाधान तैयार करेंगी. जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने किया. इसका आयोजन राजस्थान पुलिस और राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर (R4C) की ओर से किया जा रहा है. इसमें साइबर विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और पुलिसकर्मियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. साइबर अपराध रोकने के लिए तैयार होंगे नए टूल हैकाथॉन में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से जुड़ी पांच बड़ी चुनौतियां रखी गई हैं. फर्जी मैसेज और फिशिंग लिंक: ठगी वाले मैसेज और संदिग्ध लिंक की पहचान करने वाले टूल बनाए जाएंगे. बैंकिंग फ्रॉड और मनी ट्रेल: ठगी की रकम कहां से कहां पहुंची, इसका पता लगाने के लिए तकनीक विकसित होगी. एआई आधारित CDR-IPDR एनालिसिस: कॉल और इंटरनेट रिकॉर्ड का विश्लेषण आसान बनाने वाले सिस्टम तैयार होंगे. सोशल मीडिया और टेलीग्राम मॉनिटरिंग: साइबर अपराध से जुड़े डिजिटल नेटवर्क और गतिविधियों की पहचान की जाएगी. ATM फुटेज एनालिसिस: एटीएम से जुड़े अपराधों की जांच में वीडियो फुटेज का बेहतर विश्लेषण किया जाएगा. इन सभी चुनौतियों के समाधान के लिए टीमें नए सॉफ्टवेयर, टूल और तकनीकी सिस्टम तैयार करेंगी. इसका मकसद साइबर अपराध की जांच तेज करना, ठगी रोकना और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है. डीजीपी बोले- पुलिसिंग में काम आने वाले समाधान बनाएं Advertisementउद्घाटन के दौरान डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि साइबर अपराध के साथ युवाओं को नौकरी का झांसा देकर अपराध की दुनिया में धकेलना भी बड़ी चुनौती बन रहा है. इनसे निपटने के लिए राजस्थान पुलिस अपनी तकनीकी क्षमता लगातार बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर (R4C) की स्थापना की गई है. प्रतिभागियों को ऐसे समाधान तैयार करने चाहिए, जो सिर्फ प्रयोगशाला तक सीमित न रहें, बल्कि पुलिस की वास्तविक जांच में भी काम आएं. ये समाधान आसान, उपयोगी और कम खर्च वाले होने चाहिए. देश के कई राज्यों से पहुंचीं 35 टीमें इस हैकाथॉन में जयपुर, सूरतगढ़, पुणे, पंजाब, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, पटना और तमिलनाडु समेत कई राज्यों की 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं. कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT), फॉरेंसिक साइंस और डेटा एनालिसिस से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है. इसके साथ ही कैप्चर द फ्लैग (CTF) प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. सफल तकनीक को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी डीजीपी ने कहा कि हैकाथॉन में तैयार किए गए समाधानों की उपयोगिता साबित होने पर उन्हें राजस्थान पुलिस में लागू किया जा सकता है. इसके लिए संबंधित टीमों और संस्थानों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा. पुलिस भविष्य में भी इन विशेषज्ञों और युवाओं के साथ जुड़कर काम करेगी. अब देखना होगा कि 35 टीमें अगले 24 घंटे में कौन से ऐसे तकनीकी समाधान तैयार करती हैं, जो साइबर ठगों की चाल को नाकाम करने और आम लोगों की मेहनत की कमाई बचाने में मददगार साबित होंगे.About the AuthorSenior Sub EditorSajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jaipur,RajasthanFirst Published :November 28, 2026, 20:23 ISTऔर पढ़ें

