राष्ट्रवाणी: ‘असम के डिप्टी स्पीकर मेरे बेटे के पिता’ DNA टेस्ट खोलेगा महिला के दावे का सचकोविड के वक्त मुलाकात, रहने लगे साथ और फिर हुआ बच्चा… असम के डिप्टी स्पीकर पर महिला ने लगाए संगीन आरोपEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 20:30 ISTशादी का वादा, पांच साल का बच्चा और फिर रिश्ते में दूरी… असम विधानसभा के उपाध्यक्ष हब्बे टेरोन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि टेरोन उसके बच्चे के पिता हैं, लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने उससे दूरी बना ली. अब इस विवाद में DNA जांच की मांग उठी है. टेरोन भी डीएनए टेस्ट के लिए तैयार हो गए हैं और कहा कि अगर वह उनका बच्चा साबित होता है तो वह पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे.असम विधानसभा के उपाध्यक्ष हब्बे टेरोन ने महिला के साथ संबंधों की बात तो स्वीकार की, लेकिन बेटे को अपना नहीं मान रहे. (फाइल फोटो- Facebook@Habbey Teron)असम विधानसभा के उपाध्यक्ष हब्बे टेरोन एक महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि टेरोन उसके पांच साल के बेटे पिता हैं. महिला के इन संगीन आरोपों के बाद अब टेरोन DNA जांच कराने के लिए तैयार हो गए हैं. टेरोन ने कहा है कि अगर DNA जांच में साबित हो जाता है, तो वह उस बच्चे के असल पिता है तो वह उसकी पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे. टेरोन और वह महिला, कार्बी जनजातीय समाज को नियंत्रित करने वाले पारंपरिक कानूनों के तहत सुनवाई के लिए कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों के वरिष्ठ पारंपरिक प्रमुखों के संघ के सामने पेश हुए. यह महिला कार्बी आंगलोंग की ही रहने वाली है. उसने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था कि टेरोन ने उससे शादी का वादा किया था और वह उनके बच्चे की मां बनी, लेकिन इस साल की शुरुआत में विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने उससे दूरी बना ली. उसने टेरोन का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की, जिससे बच्चे के पिता की पुष्टि हो सके. यह सुनवाई पारंपरिक निकाय ‘कार्बी लोंगरी सार हाबे अमानी’ के प्रमुख सदस्यों की मौजूदी में कार्बी राजा के प्रतिनिधि जुगेन एंगलांग द्वारा आयोजित की गई थी. एंगलांग ने बताया कि टेरोन ने महिला के साथ संबंधों की बात तो स्वीकार की, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि बच्चे के पिता की पुष्टि करने के लिए डीएनए जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष डीएनए जांच के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है. कोविड के दौरान हुई थी मुलाकात Advertisementमहिला ने दावा किया था कि कोविड-19 महामारी के दौरान उसकी मुलाकात टेरोन से हुई थी, जब उन्होंने उसके इलाज की व्यवस्था की थी. आरोप है कि उसने महिला से शादी करने का वादा किया था, जिसके बाद महिला ने अपने पति से रिश्ता खत्म कर लिया और गुवाहाटी में किराये के एक घर में टेरोन के साथ रहने लगी. बाद में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और अपने पति से भी उसका एक बच्चा है. विधायक बनने के बाद बनाने लगे दूरी महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक और बाद में उपाध्यक्ष बनने के बाद टेरोन ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. उसने यह भी दावा किया कि टेरोन ने उसे किराये के मकान से निकाल दिया और जब वह उससे मिलने गई, तो उसके सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से भगा दिया. महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टेरोन के कहने पर, उन्हें परेशान करने के लिए अन्य लोगों के जरिए उनके खिलाफ मामले दर्ज कराये गए. इस मामले पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा था कि भले ही कार्बी समुदाय अपने पारंपरिक कानूनों का पालन करता है, लेकिन देश का कानून भी उन पर लागू होता है. इस बीच, प्रदेश महिला कांग्रेस ने अपनी अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर गोस्वामी के नेतृत्व में असम राज्य महिला आयोग को एक ज्ञापन सौंपा और इस मामले में आयोग से दखल देने की मांग की.About the Authorसाद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं. कहां से …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Guwahati,Kamrup Metropolitan,AssamFirst Published :November 28, 2026, 20:30 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी
- 6 महीने में हो जाएगी 1 किलो, ट्राउट के बाद थाईलैंड की ये मछली बदल रही किसानों की किस्मत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

