राष्ट्रवाणी: 2000 साल पहले काने राजा ने दबाया खजाना वहीं हुई खुदाई, अचानक आई ठक-ठक की आवज2000 साल पहले जहां काने राजा ने दबाया था खजाना वहां चल रही थी खुदाई, अचानक आने लगी ठक-ठक की आवाज, अंदर देखते ही चौंधिया गई आंखेंWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 19:48 ISTउत्तर-पूर्वी फ्रांस के ब्यूर इलाके में सिगियो प्रोजेक्ट से पहले खुदाई चल रही थी. वहां 2,000 साल से भी पुराने लकड़ी के ढांचे के निशान मिले हैं. साथ में 28 गॉलिक पोटिन सिक्के, धातु का एक छोटा पहिया और इंसानी खोपड़ी के टुकड़े भी मिले हैं. इन सिक्कों की कला सिकंदर महान के पिता फिलिप द्वितीय के दौर के सिक्कों से जुड़ी मानी जा रही है. फिलिप द्वितीय एक आंख गंवा चुके थे. वहीं जंगली सूअर के सैन्य प्रतीक, छोटे पहिये और खोपड़ी के टुकड़ों ने नई बहस छेड़ दी है. अब माना जा रहा है कि ये जगह कोई प्राचीन पवित्र स्थल या धार्मिक अनुष्ठान से जुड़ी जगह हो सकती है.उत्तर-पूर्वी फ्रांस के ब्यूर इलाके में मिले 2000 साल पुराने 28 गॉलिक पोटिन सिक्के (एआई कॉन्सेप्ट इमेज)एक इलाके में सरकारी प्रोजेक्ट से जुड़ी खुदाई का काम चल रहा था, यहां टनल बोरिंग जैसी बड़ी-बड़ी मशीने लगी हुई थीं. ये इलाका इतना सेंसेटिव था कि यहां पर पुरातत्वविदों की टीम भी लगाई गई थी. एक दिन खुदाई के दौरान अचानक ठक-ठक की आवाज ने सभी को चौंका दिया. जब उस जग पर पुरातत्वविद विभाग की टीम ने मिट्टी हटाई तो अंदर से 2000 साल पुराना खजाना और उससे जुड़ा राज ‘जिन्न’ की तरह सामने आकर खड़ा हो गया. इस खजाने के तार उस दौर एक खौफनाक काने राजा से जुडे हैं. दो हजार साल पुराने इस खजाने के साथ कुछ ऐसी चीजें मिली हैं, जिसके बाद धार्मिक एंगल भी निकल कर आ रहा है. खजाने के अंदर क्या-क्या मिला?
ये पूरा मामला उत्तर-पूर्वी फ्रांस के ब्यूर इलाके का है, जहां फ्रांस के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर प्रिवेंटिव आर्कियोलॉजिकल रिसर्च की टीम खुदाई कर रही थी. दरअसल, म्यूज और हाउते-मार्ने इलाकों के बीच ‘सिगियो’ नाम के जियोलॉजिकल वेस्ट डिस्पोजल प्रोजेक्ट से पहले एहतियाती पुरातात्विक खुदाई चल रही थी. इसी दौरान जमीन की परतों और गड्ढों की जांच में लकड़ी के पुराने ढांचे के अवशेष, 28 गॉलिक सिक्के, धातु का करीब पांच सेंटीमीटर चौड़ा एक छोटा पहिया और इंसानी खोपड़ी के टुकड़े मिले हैं. गड्ढे में मिले 28 सिक्के और ‘काने राजा’ से जुड़ा कनेक्शन खुदाई में मिले लकड़ी के ढांचे की एक लंबी दीवार के किनारे एक छोटा गड्ढा मिला, जिसमें से ये 28 सिक्के निकले हैं. ये सभी सिक्के ‘पोटिन’ नाम की एक खास मिश्रधातु से सांचों में ढालकर बनाए गए थे. दिलचस्प बात ये है कि इनमें से कई सिक्कों पर ढलाई के दौरान बच जाने वाले धातु के बारीक निशान आज भी साफ दिखाई देते हैं, जिससे उस दौर की कारीगरी का सीधा अंदाजा लगता है. इन सिक्कों का सबसे दिलचस्प पहलू ये है कि उन पर बने चेहरों की कला का नाता प्राचीन मैसेडोनिया के राजा फिलिप द्वितीय, जो सिकंदर महान के पिता थे के दौर के सिक्कों से जुड़ता है. इतिहास में दर्ज है कि फिलिप द्वितीय युद्ध के दौरान एक तीर लगने से अपनी दाहिनी आंख गंवा बैठे थे, जिससे वो एक आंख से अंधे हो गए थे. Advertisementसिक्कों से जुड़ा इतिहास हालांकि ब्यूर में मिले ये सिक्के फिलिप द्वितीय के दौर के मशहूर मैसेडोनियाई सिक्कों की शैली से प्रेरित होकर गॉलिक कारीगरों ने बनाए थे. समय के साथ गॉलिक कलाकारों ने उस डिजाइन को अपनी स्थानीय और अमूर्त शैली में ढालते-ढालते इतना बदल दिया कि शुरुआती और बाद के सिक्कों पर बना चेहरा मूल रूप से काफी अलग दिखने लगा. इसके अलावा, ये भी ध्यान देने वाली बात है कि फिलिप द्वितीय के असली सिक्के चौथी शताब्दी ईसा पूर्व के थे और सोने-चांदी के बने होते थे, जबकि फ्रांस में मिले ये 28 सिक्के 2,000 साल से ज्यादा पुराने हैं और पोटिन धातु से बने हैं. फिर भी, व्यापार और संपर्कों के जरिए पहुंची उस पुरानी कला परंपरा की झलक इन सिक्कों में साफ देखी जा सकती है. जंगली सूअर का निशान और छोटा पहिया इन सिक्कों पर दिखने वाला एक और अहम निशान जंगली सूअर के आकार का है. ज्यादातर सिक्कों पर ये आकृति नजर आती है. शोधकर्ताओं के मुताबिक, उल्टे ‘T’ या लिली के फूल जैसी आकृति के ऊपर बना ये जंगली सूअर किसी आम जानवर की तस्वीर नहीं, बल्कि एक सैन्य प्रतीक था, ठीक वैसे ही, जैसे रोमन सेना में बाज का प्रतीक चिह्न हुआ करता था. इससे पता चलता है कि उस दौर के समाज में ताकत, बहादुरी और सैन्य प्रतीकों का कितना महत्व था. उसी छोटे गड्ढे में सिक्कों के साथ धातु का करीब पांच सेंटीमीटर चौड़ा एक छोटा पहिया भी मिला है. पुरातत्व की भाषा में ऐसी चीजों को ‘रुएल्स’ कहा जाता है. हालांकि इस बात पर अभी भी बहस जारी है कि उस दौर में इनका असल काम क्या था, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसी चीजें अक्सर धार्मिक अनुष्ठानों और मन्नत के चढ़ावे से जुड़ी जगहों पर मिलती हैं. खजाने में धार्मिक स्थल का एंगल माना जा रहा है कि लोग इन छोटे पहियों को ताबीज की तरह पहनते थे या फिर मन्नत के तौर पर चढ़ाते थे. ब्यूर की खुदाई में सिक्कों और इस छोटे पहिये का एक ही गड्ढे में मिलना ये संकेत देता है कि इन्हें यूं ही नहीं, बल्कि किसी खास मकसद या धार्मिक अनुष्ठान के तहत एक साथ रखा गया था. पुरातत्वविदों का अंदाजा है कि ये गड्ढा इन चीजों को संभालकर रखने के लिए बनाया गया होगा. इसके अलावा पास के खंभों के गड्ढों से भी कुछ और सिक्के मिले हैं, जिससे इस इमारत के काम और इन सिक्कों के बीच के रिश्ते को लेकर शोधकर्ताओं की दिलचस्पी और बढ़ गई है. इंसानी खोपड़ी के टुकड़े और पवित्र स्थल होने के संकेत जहां ये सामान मिले हैं, वहां कभी लकड़ी का एक बड़ा ढांचा खड़ा था. इस ढांचे के खंभों को गाड़ने के लिए जो गड्ढे खोदे गए थे, वे करीब एक मीटर चौड़े और 80 सेंटीमीटर से ज्यादा गहरे हैं. मिट्टी के कटाव को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआत में ये खंभे जमीन में और भी ज्यादा गहराई तक गाड़े गए होंगे. इन गड्ढों के अंदर की तरफ हल्के झुकाव को देखकर अंदाजा लगाया गया है कि ये इमारत आयताकार रही होगी और ऊपर की तरफ जाते हुए पिरामिड या प्रिज्म की तरह संकरी होती गई होगी. सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब ढांचे के एक कोने वाले खंभे के गड्ढे से इंसानी हड्डियां मिलीं. इनमें ज्यादातर टुकड़े एक इंसानी खोपड़ी के हैं, जिनमें निचले जबड़े की हड्डी के हिस्से भी शामिल हैं. फ्रांस के ‘गॉर्ने-सुर-एरोंडे’ और ‘रिबेमोंट-सुर-एंकरे’ जैसे प्राचीन गॉलिक पवित्र स्थलों से भी पहले इंसानी खोपड़ी के अवशेष मिल चुके हैं. हालांकि, पुरातत्वविद ये भी मानते हैं कि कई बार रोजमर्रा की रिहायशी जगहों पर भी ऐसे अवशेष मिल जाते हैं. एक दिलचस्प पेंच ये भी है कि ज्यादातर गॉलिक धार्मिक स्थलों के चारों तरफ सीमा तय करने के लिए गहरी खाइयां या बाड़ बनाई जाती थीं, लेकिन ब्यूर की खुदाई में ऐसा कुछ नहीं मिला. खुदाई के एक महीने बाद जब यहां जियोफिजिकल सर्वे किया गया, तब भी ढांचे के आसपास किसी तरह की चारदीवारी या सीमा के निशान नहीं मिले.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।First Published :November 28, 2026, 19:48 ISTऔर पढ़ें

