राष्ट्रवाणी (दुर्ग ब्यूरो): चिकन नेक के पास रेलवे ने बना दिया 5.3KM लंबा टनल, चीन सीमा तक दौड़ेगी ट्रेनचिकन नेक के पास रेलवे का नया कमाल, बना दिया 5.3KM लंबा टनल, पहाड़ों को चीरकर चीन सीमा तक दौड़ेगी ट्रेनWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 19:54 ISTचिकन नेक के पास भारत ने रेल कनेक्टिविटी के मोर्चे पर बड़ी कामयाबी हासिल की है. भारतीय रेलवे ने शिवोक-रंगपो रेल प्रोजेक्ट की सबसे लंबी 5.3 किलोमीटर की सुरंग में खुदाई पूरी कर ली है. इसके साथ ही सिक्किम को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली परियोजना की सभी 14 सुरंगों का काम इस चरण में पूरा हो गया है. चीन सीमा से सटे सिक्किम तक ट्रेन पहुंचने से क्या बदलेगा?
आखिर क्यों रणनीतिक रूप से बेहद खास है यह प्रोजेक्ट और कब पटरी पर दौड़ेगी पहली ट्रेन? जानिए पूरी डिटेल…हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों को काटकर बनाई जा रही शिवोक-रंगपो रेल लाइन की सबसे लंबी 5.3 किलोमीटर की टनल नंबर-10 आर-पार हो गई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर- एआई)देश के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले ‘चिकन नेक’ यानी सिलीगुड़ी कॉरिडोर के नजदीक भारतीय रेलवे ने इतिहास रच दिया है. हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों को काटकर बनाई जा रही शिवोक-रंगपो रेल लाइन की सबसे लंबी 5.3 किलोमीटर की टनल नंबर-10 आर-पार हो गई है. इसके साथ ही प्रोजेक्ट की सभी 14 सुरंगों की खुदाई का काम पूरा हो चुका है. इसके साथ ही सिक्किम पहली बार सीधे भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ने की दहलीज पर है. खास बात यह है कि यह रेल परियोजना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चिकन नेक यानी सिलीगुड़ी कॉरिडोर के नजदीक स्थित है, जो पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला बेहद अहम भू-भाग है. रेल मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि 27 नवंबर को टनल नंबर-10 में ‘ब्रेकथ्रू’ हासिल कर लिया गया. यह पूरी परियोजना की सबसे लंबी सुरंग है. इसकी खुदाई दोनों छोरों के साथ-साथ दो एक्सेस टनल के जरिए की जा रही थी, और अब दोनों तरफ से काम कर रही टीमें आपस में जुड़ चुकी हैं. हालांकि, इस रूट पर ट्रेन दौड़ने में अभी थोड़ा वक्त और लगेगा. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, खुदाई पूरी होने के बाद अब सुरंगों के भीतर की लाइनिंग, पटरियां बिछाने और सिग्नल व सुरक्षा से जुड़े जरूरी सिस्टम लगाने का काम शुरू होगा. ये सभी चरण पूरे होने के बाद ही यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन शुरू हो सकेगा. चिकन नेक के करीब क्यों खास है यह रेल लाइन?
Advertisementशिवोक-रंगपो रेल परियोजना को सिर्फ एक नई रेल लाइन के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. इसकी भौगोलिक स्थिति इसे रणनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण बनाती है. चिकन नेक या सिलीगुड़ी कॉरिडोर भारत के मुख्य भूभाग को पूर्वोत्तर के राज्यों से जोड़ने वाला संकरा गलियारा है. इसके आसपास का इलाका राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य आवाजाही के लिहाज से बेहद अहम है. चूंकि सिक्किम की सीमा चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से सटी हुई है, इसलिए इस क्षेत्र तक रेल लाइन बिछने जरूरी साजो-सामान की आवाजाही को बड़ी मजबूती मिलेगी. हालांकि, रेलवे ने इस परियोजना का घोषित उद्देश्य सिक्किम को रेल मानचित्र पर लाना और सड़क मार्ग पर निर्भरता कम करना ही रखा है; इसे किसी सैन्य रेल लाइन के रूप में पेश नहीं किया गया है. 45 KM लंबी रेल लाइन, 14 सुरंगें और 23 पुल करीब 45 किलोमीटर लंबी शिवोक-रंगपो ब्रॉडगेज रेल लाइन पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिलों से गुजरते हुए सिक्किम के पाक्योंग जिले तक पहुंचेगी. हिमालय की बेहद कठिन और भुरभुरी पहाड़ियों से होकर गुजरने वाली इस रेल लाइन का लगभग 86 प्रतिशत हिस्सा सुरंगों के भीतर होगा. इस पूरे पूरे प्रोजेक्ट में कुल 14 सुरंगें और 23 पुल तैयार किए जा रहे हैं. इस रूट पर शिवोक, रियांग, मेल्ली और रंगपो प्रमुख स्टेशन होंगे, जबकि तीस्ता बाजार में एक अंडरग्राउंड हॉल्ट भी बनाया जा रहा है. शिवोक स्टेशन पर यह लाइन पहले से मौजूद न्यू जलपाईगुड़ी-अलीपुरद्वार रेल मार्ग से जुड़ेगी, जिससे सिक्किम का सीधा संपर्क देश के बाकी हिस्सों से स्थापित हो जाएगा. NH-10 पर निर्भरता होगी कम फिलहाल सिक्किम पहुंचने के लिए सड़क मार्ग पर काफी निर्भर रहना पड़ता है. खासकर नेशनल हाईवे-10 इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. पहाड़ी इलाका होने के कारण भूस्खलन, भारी बारिश और अन्य प्राकृतिक चुनौतियों के चलते सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है. ऐसे में रेल कनेक्टिविटी शुरू होने से यात्रियों को एक सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद विकल्प मिलने की उम्मीद है. रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस परियोजना से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी फायदा होगा. जरूरी सामान की आवाजाही आसान होगी, स्थानीय कारोबारियों को बड़े बाजारों तक पहुंच मिलेगी और सिक्किम के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिल सकता है. सिक्किम के लिए ऐतिहासिक कनेक्टिविटी की ओर बड़ा कदम सिक्किम लंबे समय से भारतीय रेल नेटवर्क से सीधे जुड़ने का इंतजार कर रहा है. शिवोक-रंगपो परियोजना पूरी होने के बाद राज्य को पहली बार रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. 14 सुरंगों की खुदाई पूरी होना इस दिशा में एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि है. अब सुरंगों की फिनिशिंग, ट्रैक और सुरक्षा प्रणालियों का काम पूरा होना बाकी है. इसके बाद सिक्किम तक ट्रेन पहुंचने का रास्ता खुलेगा. चिकन नेक के नजदीक स्थित इस रेल परियोजना से पूर्वी हिमालय के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी. यह सिक्किम के लोगों के लिए आवागमन की नई सुविधा तो बनेगी ही, साथ ही पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे सकती है.About the Authorसाद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं. कहां से …Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 19:53 ISTऔर पढ़ें

