राष्ट्रवाणी: पल्लू वाली बहू निकली हनी सिंह की फैन, Casa Tupka गाने पर साड़ी में किया डांसपल्लू वाली बहू निकली हनी सिंह की फैन, Casa Tupka गाने पर साड़ी में किया बवाल डांस, मूव्स देख सास रह गई दंग!Written by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 19:54 ISTसिर पर पल्लू और साड़ी पहनकर बहू ने हनी सिंह के गाने पर ऐसा जबरदस्त डांस किया कि देखने वाले भी हैरान रह गए.बहू के देसी स्वैग और शानदार डांस मूव्स देखकर सास भी दंग रह गई.वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग बहू के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.सिर पर पल्लू और साड़ी पहनकर बहू ने हनी सिंह के गाने पर किया जबरदस्त डांस(फोटो: Instagram-@ adi__mini__001) सोशल मीडिया पर इन दिनों डांस के ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. खासकर जब कोई अपने देसी अंदाज में बॉलीवुड या पंजाबी गानों पर शानदार डांस करता है, तो लोग वीडियो को बार-बार देखना पसंद करते हैं. इन दिनों एक ऐसी ही बहू का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जो सिर पर पल्लू रखकर साड़ी में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. बहू के डांस में देसी अंदाज के साथ ऐसा स्वैग देखने को मिलता है कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे. वहीं, उसके डांस मूव्स देखकर सास भी हैरान रह जाती हैं. साड़ी और पल्लू में बहू ने दिखाया जबरदस्त डांसिंग अंदाज वायरल वीडियो में बहू साड़ी पहने और सिर पर पल्लू रखे नजर आती है. आमतौर पर लोगों को लगता है कि साड़ी पहनकर डांस करना थोड़ा मुश्किल होता है, खासकर जब सिर पर पल्लू भी हो. लेकिन इस महिला ने अपने डांस से दिखा दिया कि अगर किसी को डांस का शौक हो, तो वह किसी भी पहनावे में शानदार मूव्स कर सकता है. बहू जैसे ही गाने की धुन पर डांस करना शुरू करती है, उसका अंदाज देखने लायक हो जाता है. वह पूरे जोश के साथ डांस करती है और अपने मूव्स से माहौल बना देती है. उसके चेहरे पर खुशी और डांस के प्रति उत्साह साफ नजर आता है. उसका देसी लुक और गाने के साथ तालमेल लोगों को काफी पसंद आ रहा है. हनी सिंह के Casa Tupka गाने पर जमकर लगाए ठुमके इस वीडियो में महिला यो यो हनी सिंह के गाने ‘Casa Tupka Anthemo’ पर डांस करती नजर आ रही है. गाने की धुन पर उसके शानदार मूव्स और एक्सप्रेशन वीडियो को और मजेदार बना देते हैं. महिला जिस तरह पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस करती है, उसे देखकर लगता है कि वह गाने को खूब पसंद करती है और इस पल को पूरी तरह एन्जॉय कर रही है. साड़ी और पल्लू में उसका डांस लोगों को इसलिए भी पसंद आ रहा है, क्योंकि वह बिना किसी झिझक के अपने अंदाज में थिरक रही है. उसके डांस में देसीपन भी है और मॉडर्न गाने वाला स्वैग भी. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग उसके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. View this post on Instagram बहू के डांस मूव्स देखकर सास भी रह गई हैरान वीडियो का सबसे मजेदार पल तब देखने को मिलता है, जब बहू को पूरे जोश के साथ डांस करते देख वहां मौजूद सभी लोग उसका आनंद लेते नजर आते हैं. बहू के शानदार डांस को देखकर सास भी हैरान रह जाती है. घर के माहौल में बहू का इस तरह खुलकर डांस करना और सास का मजेदार रिएक्शन वीडियो को और दिलचस्प बना देता है. कई बार परिवार के बीच बिताए गए ऐसे छोटे-छोटे पल ही जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादें बन जाते हैं. बहू का बेझिझक डांस करना और पूरे परिवार के साथ हंसी-मजाक और मस्ती का माहौल बनना लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में दिख रहा यह खुशनुमा अंदाज बताता है कि अपनों के साथ बिताए गए खुशी के पल जिंदगी को कितना खूबसूरत बना देते हैं. Advertisementसोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आया बहू का देसी स्वैग इस वीडियो को @adi__mini__001 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे 1 करोड़ 73 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 8 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है. वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ” भाभी जी ने डांस के साथ-साथ अपने संस्कार का भी ध्यान रख रही हैं.” दूसरे ने लिखा- “भाभी जी तो बैडी निकली.” तीसरे ने लिख-” भाभी जी ने पल्लू संभालते-संभालते कर दिया गजब का डांस.”About the Authorमैं निशांत कुमार, News18 Hindi में पत्रकार हूं. फिलहाल मैं यहां ऑफबीट सेक्शन में हूं. मुझे विदेश (इंटरनेशनल) से जुड़ी खबरों में भी गहरी रुचि है. खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे इस ईमेल…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :OtherFirst Published :November 28, 2026, 19:54 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

