राष्ट्रवाणी: गेहूं की फसल में खरपतवार का सॉलिड इलाज! बुवाई के 30-35 दिन में करें ट्रीटमेंट गेहूं की फसल में खरपतवार का सॉलिड इलाज! बुवाई के 30-35 दिन में करें ये ट्रीटमेंट नहीं तो 50% नुकसानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 19:24 ISTGehun Kheti Tips: खरगोन में गेहूं की फसल में उगने वाले खरपतवार से पैदावार 50 प्रतिशत तक घट सकती है. कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक बुवाई के 30 से 35 दिन बाद सही दवा का छिड़काव करके इस पर नियंत्रण किया जा सकता है. Khargone News: खरगोन में रबी सीजन में किसानों ने गेहूं की बुवाई शुरू कर दी है. कई खेतों में सिंचाई का दौर चल रहा है तो कुछ किसान अभी भी बुवाई में जुटे हैं. इसी बीच खेतों में गेहूं के साथ खरपतवार भी तेजी से पनपने लगे हैं. ये अनचाहे पौधे फसल के पोषक तत्व, पानी और खाद का बड़ा हिस्सा खुद ले लेते हैं. इसका सीधा असर गेहूं की बढ़वार और उत्पादन पर पड़ता है. कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर समय रहते इन पर नियंत्रण नहीं किया गया तो गेहूं की पैदावार 50 फीसदी तक घट सकती है. ऐसे में किसानों के लिए यह जानना जरूरी है कि खरपतवार का छिड़काव कब और किस दवा से करना चाहिए. बता दें कि खरगोन जिले में करीब सवा दो लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती होती है. लेकिन गेहूं की फसल में खरपतवार एक बड़ी समस्या है. ये ऐसे जंगली पौधे होते हैं, जो मुख्य फसल के साथ ही खेत में उगने लगते हैं. खेत में मौजूद खाद और नमी का उपयोग ये पौधे भी करने लगते हैं. इससे गेहूं को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते और पौधों की ग्रोथ प्रभावित होती है. धीरे-धीरे इसका असर बालियों के विकास और अंतिम उत्पादन पर भी दिखाई देता है. बुवाई के 30-35 दिन बाद करें ट्रीटमेंट कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम कुलमी ने बताया कि, गेहूं में खरपतवार नियंत्रण के लिए समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. बुवाई के लगभग 30 से 35 दिन बाद खरपतवार नियंत्रण करना चाहिए. यह फसल की महत्वपूर्ण अवस्था होती है. इस दौरान खरपतवार पर नियंत्रण करने से गेहूं के पौधों को पर्याप्त पोषक तत्व मिल पाते हैं और फसल की अच्छी बढ़वार होती है. इसके लिए किसान बाजार में उपलब्ध क्लोबेनफार्म 15% और मेटसल्फ्यूरॉन 1% के मिश्रण वाली खरपतवार नाशक दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह दवा वेस्टा नाम से बाजार में उपलब्ध है. एक एकड़ में कितनी डालें दवा?
विशेषज्ञ के मुताबिक, इस दवा का उपयोग निर्धारित मात्रा में करना बेहद जरूरी है. किसानों को प्रति हेक्टेयर 400 ग्राम यानी प्रति एकड़ लगभग 160 ग्राम दवा का इस्तेमाल करना चाहिए. मात्रा कम या ज्यादा करने के बजाय निर्धारित डोज का ही पालन करें. साथ ही छिड़काव करते समय खेत में फसल की अवस्था और खरपतवार की स्थिति का भी ध्यान रखें. Advertisementछिड़काव में पानी की मात्रा का रखें ध्यान खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव करते समय फ्लैट फैन नोजल का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे दवा का छिड़काव खेत में समान रूप से होता है. एक एकड़ में 160 ग्राम दवा के साथ 150 से 200 लीटर पानी की जरूरत होती है. यानी किसानों को प्रति एकड़ करीब 12 टंकी पानी का उपयोग करना चाहिए. पानी की मात्रा कम होने पर दवा का असर प्रभावित हो सकता है. वहीं, गलत मात्रा या अनुचित तरीके से छिड़काव करने पर गेहूं की फसल पर विपरीत या विषैला प्रभाव भी पड़ सकता है.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Khargone,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 19:24 ISTऔर पढ़ें

