राष्ट्रवाणी: खंडवा में 305 करोड़ से बनेगी पुलिस बटालियन, 1054 जवानों की होगी तैनातीखंडवा में 305 करोड़ से बनेगी पुलिस बटालियन, 1054 जवानों की होगी तैनाती, 100 एकड़ जमीन आवंटितReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 19:28 ISTखंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना की तैयारी तेज हो गई है. करीब 305 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस बटालियन में 1054 जवानों की तैनाती प्रस्तावित है. इसके लिए शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर सुरगांव निपानी में 100 एकड़ सरकारी जमीन आवंटित की जा चुकी है. शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में इंदौर ग्रामीण आईजी अनुराग की मौजूदगी में उच्चस्तरीय बैठक हुई.मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. खंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना की तैयारी तेज हो गई है. करीब 305 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस बटालियन में 1054 जवानों की तैनाती प्रस्तावित है. इसके लिए शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर सुरगांव निपानी में 100 एकड़ सरकारी जमीन आवंटित की जा चुकी है. शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में इंदौर ग्रामीण आईजी अनुराग की मौजूदगी में उच्चस्तरीय बैठक हुई. इसमें निर्माण कार्य, जमीन की स्थिति और जरूरी संसाधनों को लेकर चर्चा की गई. अब परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है. 100 एकड़ जमीन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण खंडवा में प्रस्तावित पुलिस बटालियन के लिए सुरगांव निपानी में जमीन चिह्नित की गई है. गुरुवार को पुलिस, राजस्व और पुलिस हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवंटित जमीन का निरीक्षण किया था. इसके बाद शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में परियोजना को लेकर बैठक आयोजित की गई.आईजी अनुराग की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीआईजी एसएएफ अमित सिंह, खंडवा एसपी अगम जैन, एएसपी आदित्य सिंघारिया और एएसपी गजेंद्र सिंह कंवर सहित पुलिस, राजस्व और पुलिस हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में बटालियन के निर्माण की रूपरेखा और उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा हुई. 1054 जवानों के पद होंगे प्रस्तावित परियोजना के लिए तैयार प्रस्ताव के मुताबिक, खंडवा पुलिस बटालियन में कुल 1054 पद स्वीकृत करने की तैयारी है. इसमें जवानों की तैनाती के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी.बटालियन के भवन और अधोसंरचना निर्माण पर 171 करोड़ 30 लाख रुपए से अधिक खर्च प्रस्तावित है. वहीं, जवानों के वेतन, वाहन, हथियार और अन्य जरूरी संसाधनों को शामिल करने के बाद पूरी परियोजना की लागत करीब 305 करोड़ रुपए आंकी गई है. पहले चरण में 170 करोड़ से ज्यादा का काम परियोजना के पहले चरण में 170 करोड़ रुपए से अधिक के बजट से निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है. इसके तहत बटालियन परिसर में जरूरी भवन और बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इससे पुलिस बल को एक व्यवस्थित केंद्र उपलब्ध हो सकेगा. Advertisementलंबे समय से हो रही थी बटालियन की मांग खंडवा में पुलिस बटालियन स्थापित करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी. सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मंत्री विजय शाह और विधायक कंचन तनवे सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस मांग को सरकार के सामने रखा था. विधानसभा में भी इस संबंध में आवाज उठाई गई थी.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद अब परियोजना की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. बटालियन की स्थापना होने से खंडवा के साथ पूरे निमाड़ क्षेत्र को अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी जरूरतों के लिए पुलिस की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Khandwa,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 19:28 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कंधे पर अर्थी रखकर ट्रैफिक में खड़े रहे परिजन, सायरन बजाता निकला VIP काफिला – राष्ट्रवाणी
- मुंगेर: महिला का गला रेता और दोनों हाथों की नस काटी, शव बरामद, पति ने प्रेमी पर जताया शक – राष्ट्रवाणी

