राष्ट्रवाणी: राजवाड़ा का 279 साल पुराना इतिहास, 3 स्थापत्य शैलियों का अनूठा संगमइंदौर के राजवाड़ा का 279 साल पुराना इतिहास, 3 स्थापत्य शैलियों का अनूठा संगम, 90 साल में बनकर हुआ था तैयारEdited by:Last Updated:November 28, 2026, 18:42 ISTसूबेदार मल्हार राव होलकर द्वारा 1747 में स्थापित इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा का निर्माण काले और लाल पत्थरों तथा लकड़ी से हुआ है।
इसे पूरी तरह तैयार होने में 80 से 90 साल का समय लगा था। इंदौर में जब भी किसी ऐतिहासिक इमारत का जिक्र होता है, तो सबसे पहले शहर के मध्य में स्थित राजवाड़ा का नाम आता है. यह वह स्थान है जिसे सूबेदार मल्हार राव होलकर ने अपने परिवार के रहने के लिए बनवाया था.सूबेदार मल्हार राव होलकर ने 1747 ईस्वी में राजवाड़ा की नींव रखी थी. बाजीराव पेशवा के साथ काम करने के बाद जब वे इंदौर आए, तो उन्होंने इसकी स्थापना की. इसे पूरी तरह तैयार होने में लगभग 80 से 90 साल का वक्त लगा था. ऐसी है वास्तुकला और बनावट इतिहासकार रजत वर्मा के अनुसार, राजवाड़ा काले पत्थर, लाल पत्थर और लकड़ी से मिलकर बना है. इसमें 3 अलग-अलग शैलियों मराठा, मुगल और यूरोपियन शैली की झलक देखने को मिलती है. राजवाड़ा के नीचे के 3 फ्लोर पत्थर के बने हैं और उसके ऊपर लकड़ी के फ्लोर हैं।
सामने की तरफ यूरोपियन शैली और एक तरफ इस्लामिक शैली दिखाई देती है. विभिन्न शासकों का योगदान Advertisementराजवाड़ा को बनने में लंबा समय लगा और इस दौरान अलग-अलग राजाओं के शासनकाल आए. स्थापना भले ही सूबेदार मल्हार राव होलकर ने की थी, लेकिन इसके बाद कई अलग-अलग राजाओं ने यहां निर्माण कार्य करवाए।
लंबे समय तक काम चलने और अलग-अलग राजाओं के आने के कारण इसमें विभिन्न शैलियों का मिश्रण देखने को मिलता है. काले और लाल पत्थरों का उपयोग राजवाड़ा के निर्माण में दो अलग-अलग पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें लाल पत्थर और काला पत्थर शामिल हैं. इतिहासकार के अनुसार, राजवाड़ा का यूरोपियन शैली का हिस्सा लाल पत्थर से बनाया गया है. अलग-अलग राजाओं ने कराया निर्माण राजवाड़ा का निर्माण करीब 8 से 9 दशकों तक चला. इस दौरान होलकर शासन के अलग-अलग शासकों ने इसके निर्माण और विस्तार में योगदान दिया. यही वजह है कि महल में किसी एक शैली के बजाय कई स्थापत्य परंपराओं का मिश्रण देखने को मिलता है.आज राजवाड़ा केवल एक ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि इंदौर के होलकर राजवंश के गौरवशाली इतिहास और स्थापत्य विरासत की पहचान भी है. इसकी भव्यता देखने के लिए देशभर से पर्यटक पहुंचते हैं पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Indore,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 18:42 ISTऔर पढ़ें

