राष्ट्रवाणी: सरसों के नरम डंठल और पत्तियों से बनता है खास साग, ग्रामीणों को खूब पसंदBharatpur News: खेतों में तैयार होने लगा सर्दियों का खास जायका, बाजरे की रोटी के साथ बढ़ा सरसों के साग का स्वादReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 18:44 ISTBharatpur Mustard Greens: भरतपुर में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही खेतों में सरसों का खास साग तैयार होने लगा है. सरसों के पौधों के कोमल डंठल और पत्तियों से बनने वाले इस देसी साग की मांग बढ़ने लगी है. बाजरे की गर्म रोटी के साथ इसका स्वाद ग्रामीणों को खूब पसंद आ रहा है. भरतपुर. सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों के अंदर सरसों की फसल के बीच एक खास साग तैयार होने लगा है. सरसों के पौधों के कोमल हिस्से से बनने वाला यह साग ग्रामीणों की पसंदीदा सब्जियों में शामिल है. ठंड के मौसम में बाजरे की गर्म रोटी के साथ सरसों के साग का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. खेतों में तैयार होने वाले इस ताजे साग की मांग भी इन दिनों बढ़ने लगी है. सरसों का साग बनाने के लिए पौधे के हर हिस्से का इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि इसके सबसे कोमल भाग को चुना जाता है. सरसों के पत्तों और फूलों के बीच निकलने वाला नरम डंठल साग बनाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. इस हिस्से में कोमल पत्तियां भी होती हैं, जिन्हें तोड़कर ग्रामीण पारंपरिक तरीके से साग तैयार करते हैं. जब सरसों का पौधा बढ़ने लगता है और उसमें फूल आने से पहले की अवस्था होती है.तब इसके कोमल हिस्से से साग तैयार किया जा सकता है. इस दौरान पौधे का डंठल और पत्तियां नरम रहते हैं, जिससे इन्हें आसानी से तोड़ा जा सकता है. यही वजह है कि सरसों में फूल आने से पहले खेतों से साग निकालने का सिलसिला शुरू हो जाता है. ग्रामीण महिलाएं खेतों से सरसों के नरम डंठल और पत्तियां तोड़कर घर लाती हैं. इसके बाद इन्हें साफ करके पारंपरिक तरीके से पकाया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें लहसुन, हरी मिर्च और अन्य मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. धीमी आंच पर पकने के बाद सरसों का साग स्वादिष्ट और लाजवाब बन जाता है. सर्दियों में सरसों का साग और बाजरे की रोटी ग्रामीण खानपान की खास पहचान है. खेतों में तैयार होने वाली ताजी सरसों से बना यह साग न केवल स्वाद में खास होता है.बल्कि पारंपरिक ग्रामीण भोजन और सर्दियों की रसोई का भी अहम हिस्सा है.यही कारण है. कि मौसम बदलते ही लोगों को सरसों के साग का इंतजार रहने लगता है. About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bharatpur,RajasthanFirst Published :November 28, 2026, 18:44 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

