राष्ट्रवाणी: SRK ने ‘किंग’ को बताया फैमिली फिल्म, बोले- पूरा परिवार साथ बैठ देख सकता है’लॉजिक को साइड में रखना पड़ेगा’, SRK ने ‘किंग’ को बताया फैमिली फिल्म, बोले- पूरा परिवार साथ बैठ देख सकता है मूवीWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 18:41 ISTसुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर बात की. उन्होंने इसे परिवार के साथ मिलकर देखने लायक एंटरटेनिंग फिल्म बताया है. इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर ड्रामा, धमाकेदार एक्शन और सितारों की बड़ी फौज देखने को मिलेगी. शाहरुख का कहना है कि यह एक कमर्शियल फिल्म है, इसलिए इसमें लॉजिक को साइड में रखना पड़ेगा. उन्होंने साफ किया कि यह दिमाग खपाने वाली सीरियस फिल्म नहीं, बल्कि फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का पैकेज है.ख़बरें फटाफट24 दिसंबर को रिलीज होगी ‘किंग’. (फोटो साभार: Instagram@iamsrk)नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं, जो क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हाल ही में हुए एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने इस फिल्म को लेकर दिल खोलकर बात की और बताया कि यह ऐसी फिल्म है, जिसमें लॉजिक लगाने के जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने यह भी बताया कि इस मूवी को लोग अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, ‘किंग ऐसी फिल्म है जिसका मजा पूरा परिवार थिएटर में एक साथ बैठकर ले सकता है. इसमें भरपूर ड्रामा है और जैसा कि आपने देखा ही है, ढेर सारा एक्शन भी है. आपने इसके गाने भी देख लिए हैं. इस फिल्म में इतने सारे स्टार्स हैं कि अगर मैं नाम गिनवाने बैठूं तो शायद ओवरडोज की वजह से हम पर बैन ही लग जाए. कास्ट इतनी बड़ी है कि मैं किसी का नाम नहीं ले रहा. यह एक पूरी तरह से कमर्शियल फिल्म है, इसलिए इसमें लॉजिक को थोड़ा साइड में रखना पड़ेगा, लेकिन इतना तो चलता है.’ शाहरुख खान ने ‘किंग’ को बताया अपने दिल के करीब फिल्मों के चुनाव पर सलाह देने वालों का जिक्र करते हुए शाहरुख ने आगे कहा, ‘अभी भी कुछ लोग यह जरूर कहेंगे कि उन्हें कोई सीरियस या सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म बनानी चाहिए थी. कोई बात नहीं, मैं वैसी फिल्में भी करूंगा. लेकिन ‘किंग’ मेरे दिल के बेहद करीब है और ऊपर वाले ने चाहा तो रिलीज होने पर आप सभी को भी यह जरूर पसंद आएगी.’ ‘किंग’ में बेटी सुहाना खान के पिता बने हैं शाहरुख खान Advertisementअपनी बेटी के साथ काम करने और उम्र के हिसाब से किरदार चुनने पर शाहरुख ने खुलकर बात की. वह कहते हैं, ‘मैं अब 61 साल का हो गया हूं और मुझे लगा कि अब मुझे अपनी उम्र के हिसाब से ही रोल करने चाहिए. मैं फिल्म में सुहाना के पिता का किरदार निभा रहा हूं, ताकि फिल्म देखने के बाद लड़कियों को लगे कि मेरे डैड ऐसे होने चाहिए.’ हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी काफी कुछ छिपाकर रखा है, लेकिन जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान इसमें एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे, जो सुहाना खान के किरदार को ट्रेनिंग देते हैं. 24 दिंसबर को रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘किंग’ बताते चलें कि को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म से सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे सितारों की बड़ी फौज नजर आएगी.About the AuthorSenior Sub Editorकामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 28, 2026, 18:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

