राष्ट्रवाणी: बाघ-तेंदुए की खाल का सौदा! 2 लीटर किंग कोबरा का जहर; DRI का ऑपरेशनबाघ, तेंदुए और चीते की खाल का ऑनलाइन सौदा! 2 लीटर किंग कोबरा का जहर; DRI के ऑपरेशन में खुलासाEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 18:40 ISTWildlife Trafficking: वन्यजीवों के अंगों और जहर की तस्करी करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का डीआरआई ने भंडाफोड़ किया है. 25 और 26 नवंबर को चलाए गए दो खास अभियानों के दौरान टीम ने करीब दो लीटर किंग कोबरा का संदिग्ध जहर, बाघ, तेंदुए व चीते की तीन खाल और शिकार में इस्तेमाल होने वाली एक एयर राइफल जब्त की है.डीआरआई की कार्रवाई में किंग कोबरा का जहर और बिल्लियों की खाल बरामद हुई है.Illegal Wildlife Trafficking: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने महाराष्ट्र में वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग अभियानों में किंग कोबरा का करीब दो लीटर संदिग्ध जहर, बाघ, तेंदुए और चीते की तीन खाल तथा शिकार में इस्तेमाल होने वाली एक एयर राइफल बरामद की है. इन कार्रवाइयों में छह लोगों को पकड़ा गया है. डीआरआई ने पश्चिमी घाट क्षेत्र में वन्यजीवों की अवैध तस्करी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर ये अभियान चलाए. बरामद सामान और पकड़े गए लोगों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र वन विभाग को सौंप दिया गया है. डीआरआई ने 25 नवंबर को पुणे के बाहरी इलाके में कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक आयोजन के दौरान ‘ऑपरेशन वेनम शील्ड’ चलाया. अधिकारियों को सूचना मिली थी कि शेयर बाजार में कारोबार करने वाला एक व्यक्ति, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है, अवैध जहर का कारोबार कर रहा है और एक बिचौलिये तथा संभावित खरीदार से मिलने वाला है. इंद्रायणी नदी के पास भीड़भाड़ और कठिन इलाके में निगरानी के बाद अधिकारियों ने आरोपियों को रोकने के लिए पीछा किया और तीन लोगों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान दो बोतलों में करीब दो लीटर किंग कोबरा का संदिग्ध जहर बरामद हुआ. पीछा करने के दौरान जहर के संपर्क में आने से डीआरआई का एक अधिकारी भी घायल हो गया. बरामद जहर और पकड़े गए तीनों लोगों को महाराष्ट्र वन विभाग को सौंप दिया गया है. 26 नवंबर को डीआरआई ने सोशल मीडिया के जरिए वन्यजीवों के अवैध ट्रॉफी बेचने की सूचना पर ‘ऑपरेशन फेलाइन विजिल’ चलाया. पनवेल इलाके में एक संदिग्ध को रोककर उसके बैग से दो खाल बरामद की गईं, जिनके बाघ और तेंदुए की होने का संदेह है. इसके बाद पूछताछ के आधार पर नवी मुंबई के एक आवासीय परिसर में तलाशी ली गई. वहां दो महिला आरोपियों के पास से चीते की संदिग्ध खाल और .177 कैलिबर (4.5 एमएम) की ब्रेक-बैरल एयर राइफल (मॉडल 23) बरामद हुई. प्रारंभिक जांच में संदेह जताया गया है कि तेंदुए की खाल पर गोली लगने का निशान इसी एयर राइफल से किए गए शिकार का परिणाम हो सकता है. तीनों खालों, एयर राइफल और अन्य बरामद सामान को जब्त कर तीनों आरोपियों को महाराष्ट्र वन विभाग के हवाले कर दिया गया है. किंग कोबरा, बाघ, तेंदुआ और चीता वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल हैं और इन्हें कानून के तहत सर्वोच्च स्तर का संरक्षण प्राप्त है. इन प्रजातियों का शिकार, पकड़ना, अनधिकृत कब्जा और इनके अंगों या खाल का कारोबार प्रतिबंधित है. डीआरआई ने कहा कि लगातार चलाए गए इन अभियानों का उद्देश्य संगठित वन्यजीव अपराध नेटवर्क को खत्म करना और देश की जैव विविधता की सुरक्षा करना है. About the Authorराकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, , ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और में काम किया है. वर्तमान में वह h…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 18:40 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

