राष्ट्रवाणी: किसी का चश्मा छीन रहे तो किसी से खाने का सामान, ताजमहल के आसपास बंदरों का आतंकGround Report : किसी का चश्मा छीन रहे तो किसी से खाने-पीने का सामान, ताजमहल के आसपास बंदरों का ऐसा आतंक, लोग बोले- ‘जल्द पकड़ा जाए’Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:29 ISTGround Report Agra : ताजमहल के आसपास बंदरों का आतंक पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. बंदर आए दिन पर्यटकों पर हमला कर रहे हैं. इससे लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदर पर्यटकों पर हमला कर देते हैं. ऐसे में पर्यटकों को बचाने के लिए उन्हें बीच में आना पड़ता है. इस दौरान कई बार वह खुद भी घायल हो चुके हैं. लोकल 18 से ताजमहल के पास दुकान लगाने वाले शिवनाथ सिंह जादौन बताते हैं कि बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बंदर पर्यटकों के चश्मे छीनकर ले जाते हैं. खाने-पीने का सामना छीन लेते हैं. ताजमहल मार्केट एसोसिएशन के संस्थापक चेतन अरोड़ा बताते हैं कि यहां बढ़ रही बंदरों की संख्या पर्यटन को प्रभावित कर सकती है. दुकानदार सुंदर दुबे कहते हैं कि बंदरों के हमलों में वह कई बार घायल हो चुके हैं. आगरा. ताजनगरी आगरा दुनियाभर में अपनी इमारतों के लिए मशहूर है. ताजमहल का दीदार करने के लिए रोज हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक यहां पहुंचते हैं. लेकिन इन दिनों ताजमहल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का आतंक पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. बंदर आए दिन ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों पर हमला कर देते हैं. इससे पर्यटकों में डर का माहौल है. ताजमहल के आसपास दुकान चलाने वाले स्थानीय दुकानदार और टूरिस्ट गाइड भी बंदरों की बढ़ती संख्या से परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बंदर पर्यटकों पर हमला कर देते हैं. ऐसे में पर्यटकों को बचाने के लिए उन्हें बीच में आना पड़ता है. इस दौरान कई बार वह खुद भी घायल हो चुके हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ सालों में यहां बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके चलते ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. खाने-पीने का सामान ले जाना दूभर लोकल 18 से ताजमहल के पास दुकान लगाने वाले शिवनाथ सिंह जादौन बताते हैं कि बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. कई बार बंदरों ने पर्यटकों के साथ आए बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल तक हो गए. बंदर पर्यटकों के चश्मे छीनकर ले जाते हैं. अगर कोई पर्यटक या स्थानीय लोग अपने साथ खाने-पीने की वस्तु लेकर जा रहा होता है, तो बंदर उस पर हमला कर सामान छीन लेते हैं. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. शिवनाथ सिंह जादौन ने प्रशासन से मांग की कि बंदरों की समस्या पर जल्द ध्यान दिया जाए और उन्हें पकड़कर जंगलों में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए. Advertisementडर से नहीं आ रहे कई लोग ताजमहल मार्केट एसोसिएशन के संस्थापक चेतन अरोड़ा बताते हैं कि यहां बढ़ रही बंदरों की संख्या पर्यटन को प्रभावित कर सकती है. बंदरों के हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. दूर-दराज के जिलों से लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं और बता रहे हैं कि बंदरों के आतंक के कारण उनके बच्चे ताजमहल देखने आने से डर रहे हैं. दुकानदार सुंदर दुबे कहते हैं कि बंदरों के हमलों में वह कई बार घायल हो चुके हैं. पर्यटकों को बचाने के दौरान भी उन्हें चोट लगी है. उन्होंने प्रशासन से बंदरों की समस्या पर जल्द ध्यान देने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Agra,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 17:29 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

