राष्ट्रवाणी: ‘तुम हिंदू लड़कियां’, रैपिडो बाइक कैंसिल करने पर ड्राइवर ने निकाली गालियां’तुम हिंदू लड़कियां’, रैपिडो बाइक कैंसिल करने पर ड्राइवर ने निकाली गालियां; युवती को भेजी गंदी तस्वीरेंWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:30 ISTBhopal News: आपने कई बार रैपिडो बाइक बुक की होगी और कई बार कैंसिल भी की होगी. लेकिन अगर आप रैपिडो बाइक कैंसिल कर दें और उधर से ड्राइवर फोन करके गाली देने लगे, तो क्या हो. ऐसा ही कुछ भोपाल में एक युवती के साथ हुआ है. रैपिडो ड्राइवर ने गाली-गलौज की और खूब धमकाया. बाद में उसने अश्वलील तस्वीरें भी भेजीं.रैपिडो बाइक कैंसिल करने पर भड़का ड्राइवर (एआई तस्वीर)Bhopal News: रोजमर्रा की भागदौड़ में बाइक टैक्सी लोगों के लिए सहूलियत का जरिया बन चुकी है, लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया इलाके में एक राइड कैंसिलेशन ने गंभीर विवाद का रूप ले लिया. एक युवती ने रैपिडो चालक मोहम्मद मुस्तकीम पर गाली-गलौज, धमकी और व्हाट्सएप पर अश्लील तस्वीर भेजने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. ज्यादा किराया मांगने पर कैंसिल की राइड बताया जा रहा है कि ड्राइवर पहले ही अपने इरादे दिखा चुका था और वह ज्यादा किराया मांग रहा था. इसी वजह से युवती ने राइड कैंसिल कर दी थी. इसके बाद चालक मोहम्मद मुस्तकीम ने फोन कर युवती को खूब गालियां सुनाई. इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने व्हाट्सऐप पर अश्लील तस्वीरें भी भेजीं. युवती की तरफ से गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है कि ड्राइवर ने कहा कि तुम हिंदू लड़कियां होती ही ऐसी हो. इसके बाद उसने भद्दी गालियां दी. बाद में जब युवती ने उसका फोन काट दिया, तो भी वह लगातार फोन करता रहा. Advertisementहिंदू संगठन ने दी चेतावनी बाद में युवती ने पुलिस पर 5 दिन तक शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि . बाद में जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के थाने पहुंचे. फिर बागसेवनिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज हुई है. हिंदू संगठनों ने भी मुस्लिम रैपिडो राइडर्स को चेतावनी दी है. बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी की तरफ से बताया गया है कि युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन इस मामले से महिला सुरक्षा और पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल जरूर उठे हैं. पुलिस जांच के लिए इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज देख रही हैं और कॉल डिटेल निकालने में जुटी हुई है. (रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 17:30 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

