राष्ट्रवाणी: ₹10 करोड़ की शॉल, एक साल की मेहनत! मिल चुका है GI टैगन सोना, न हीरा…फिर भी ₹10 करोड़ की एक शॉल! 200 तरह के खास धागों का इस्तेमाल, मिल चुका है GI टैगReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:19 ISTJ&K 10 Crore Pashmina Shawl: दिल्ली में कश्मीर के कारीगर मोहम्मद शफी 10 करोड़ रुपए की बेहद खास कानी शॉल बना रहे हैं. पश्मीना ऊन से बनने वाली इस शॉल को तैयार करने में करीब एक साल का समय लगता है, जिसकी यूरोप के देशों में भारी मांग है. जानें इसकी खासियत. J&K 10 Crore Pashmina Shawl: अगर आपके हाथों में 10 करोड़ रुपए हो तो यकीनन सबसे पहले आप या तो कोई महंगा घर खरीदेंगे या फिर लग्जरी कार. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ही मात्र 10 करोड़ रुपए की एक शॉल बना रही है. इसके खरीदार भारत के साथ-साथ यूरोप के देश भी हैं. अगर नहीं तो आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 10 करोड़ रुपए की एक शॉल बन रही है. आपने बिल्कुल सही सुना 10 करोड़ रुपए…जितने रुपए में आप एक लग्जरी 3 बीएचके फ्लैट खरीद सकते हैं. जमीन खरीद कर खुद का घर बनवा सकते हैं और तो और महंगी से महंगी लग्जरी कार भी 10 करोड़ रुपए से कम में खरीद सकते हैं. उतने ही रुपए की देश की राजधानी दिल्ली में एक शॉल बन रही है. इस शॉल को बनाने वाले शख्स है जम्मू कश्मीर के रहने वाले मोहम्मद शफी जोकि कश्मीर की मशहूर शॉल जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है. उसे बना रहे हैं और देश की राजधानी दिल्ली में ही चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में जब वह पहुंचे तो उनसे खास बातचीत की गई. 6 महीने से बना रहे, लगेगा 6 महीने का और वक्त मोहम्मद शफी ने बताया कि 10 करोड़ रुपए की शॉल वह बना रहे हैं. इसे वह 6 महीने से बना रहे हैं और अभी 6 महीने का वक्त और लगेगा. यानी लगभग एक साल का वक्त पूरा इस शॉल में लगेगा. उन्होंने बताया कि इसे कानी शॉल कहते हैं. यह शॉल कश्मीर की सबसे पुरानी, सबसे बारीक और सबसे महंगी शॉल मानी जाती है. उन्होंने बताया कि यह शॉल कश्मीर के कनिहामा गांव में बनती है. 2010 में मिल चुका है जीआई टैग इसमें बुनाई के लिए छोटे-छोटे लकड़ी के डंडे इस्तेमाल होते हैं, जिन्हें कानी कहते हैं. इसमें शटल (धागा फेंकने वाला यंत्र) नहीं चलता. बुनकर हाथ से 100-200 छोटी लकड़ी की कानी से एक-एक धागा उठाकर डिज़ाइन बनाता है. इसीलिए इसे हाथ से बुनी हुई टेपेस्ट्री भी कहते हैं. इसमें कपड़ा असली पश्मीना ऊन, जो लद्दाख में पाली जाने वाली पश्मीना बकरी से मिलता है, उसका इस्तेमाल होता है.एक शॉल बनने में 6 महीने से लेकर 3 साल तक लग जाते हैं. 2010 में इसे जीआई टैग मिल चुका है, यानी असली कानी शॉल सिर्फ कश्मीर की ही मानी जाएगी. एक साथ इस्तेमाल होते हैं 200 धागे मोहम्मद शफी ने बताया कि इस शॉल को बनाने में एक साथ 15 से लेकर के 200 धागों का इस्तेमाल किया जाता है. हर बार धागे बदले जाते हैं. उन्होंने बताया कि 12 प्रकार के रंगों का इसमें इस्तेमाल भी किया जाता है. इसके अलावा यह शॉल बाकी शॉल से काफी मुलायम और हमेशा चलने वाली होती है. यह शॉल जल्दी खराब नहीं होती. 10 साल तक यह शॉल चल सकती है. यही वजह है कि इस शॉल की कीमत न सिर्फ इसके कपड़े बल्कि कारीगरों की मेहनत को देखते हुए ही जोड़ा जाता है. इसमें मेहनत और काम लंबा लगता है इसलिए इसकी कीमत बढ़ जाती है. एक करोड़ रुपए तक की शॉल बेच चुके हैं मोहम्मद शफी ने बताया कि इस साल की कीमत 200000 से लेकर 50 लाख और एक करोड़ रुपए से लेकर 10 करोड़ रुपए तक की हो सकती है. इससे पहले वह एक करोड़ रुपए की शॉल भी बेच चुके हैं. भारत में इसकी डिमांड थोड़ी कम है, लेकिन यूरोप के देशों में इसकी डिमांड सबसे ज्यादा है. वहां पर एक करोड़ पैसे लेकर 10 करोड़ रुपए तक की शॉल बिक जाती है. इससे महंगी भी शॉल अगर वह बनाएंगे तो वो भी वहां पर बिक जाएगी. क्योंकि वहां पर इस तरह की शॉल की बहुत डिमांड है और विदेश के लोग इसे ज्यादा से ज्यादा खरीदते हैं. इसीलिए यह कश्मीर की पहचान बन चुकी है.About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 17:19 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

