राष्ट्रवाणी: महिला आरक्षण पर भाजपा का संकल्प, प्रधानमंत्री मोदी से लेकर नितिन नवीन तक ने दोहराया वादापरिसीमन विधेयक पर भाजपा का बड़ा संदेश, बोली- वादा पूरा करने का आ गया समयEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:21 ISTबीजेपी ने परिसीमन विधेयक को समावेशी लोकतंत्र की दिशा में अहम कदम बताया है. पार्टी ने कहा कि महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व देने का समय आ गया है. पीएम मोदी, अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने महिला आरक्षण लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई.नई दिल्ली: बीजेपी ने शनिवार को कहा कि परिसीमन विधेयक केवल विधायी सुधार नहीं, बल्कि समावेशी लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाने की दिशा में एक निर्णायक प्रतिबद्धता है. पार्टी ने कहा कि भारत की ‘नारी शक्ति’ से किए गए वादे को पूरा करने का समय आ गया है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महिलाओं का सशक्तीकरण ‘मोदी की गारंटी’ है.’’ अध्यक्ष नितिन का यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘X’ पर जारी वीडियो संदेश के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण निश्चित रूप से लागू करेगी और इसका विरोध करने वाले दल इसे रोक नहीं पाएंगे. शाह ने विधेयक पर सभी दलों से मांग समर्थन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी राजनीतिक दलों से संविधान (132वां संशोधन) विधेयक का समर्थन करने की अपील की, जिसमें सभी राज्यों में लोकसभा की सीटों की संख्या समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है. शाह ने इसे महिलाओं को शासन व्यवस्था में मजबूत भागीदार बनाने की दिशा में एक ‘‘ऐतिहासिक पहल’’ बताया. शाह ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘निर्वाचित प्रतिनिधित्व में महिलाओं को अधिक मजबूत भूमिका देना मोदी सरकार की प्रतिबद्धता रही है।
मोदी के नेतृत्व में कल (शुक्रवार) केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा संविधान (132वां संशोधन) विधेयक को मंजूरी दिए जाने के साथ ही देश की महिलाओं का दशकों पुराना इंतजार खत्म होने वाला है.’’ महिला आरक्षण की राह की हर बाधा दूर करेंगे मोदी: अनिल बलूनी बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं के अधिकारों और गरिमा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सांसद ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वह (मोदी) महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि महिलाओं को उनका उचित अधिकार और समुचित प्रतिनिधित्व मिले.’’ इस विधेयक की मंजूरी को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक कदम बीजेपी ने भी अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी दिया जाना भारत के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. पार्टी ने कहा, ‘‘यह ऐसे लोकतंत्र की दिशा में एक कदम है, जहां प्रत्येक नागरिक को उसका उचित प्रतिनिधित्व मिले और ‘नारी शक्ति’ को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उसका सही स्थान मिले.’’न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :DelhiFirst Published :November 28, 2026, 17:21 ISTऔर पढ़ें

