राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): मटर खेती में ड्रिप विधि का कमाल! किसान ने आधा एकड़ में 20000 लगाएं, 1 लाख कमाएंमटर की खेती में ड्रिप विधि का कमाल! किसान ने आधा एकड़ में 20000 खर्च किए, अब एक लाख की होगी कमाईReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:13 ISTMatar Kheti Tips: बस्तर के किसान समलू कश्यप ड्रिप विधि से आधा एकड़ में मटर की खेती कर रहे हैं. इस खेती में 20 हजार रुपये का खर्च आया है और एक लाख रुपये तक की कमाई की संभावना है. जानें मटर की खेती का यह नवीन तरीका… Bastar News: ठंड के मौसम में मटर की काफी ज्यादा डिमांड रहती है और इस दौरान बाजार में मटर 70 से 100 रुपये किलो तक बिकती है. बस्तर के किसान अब सब्जियों की खेती में काफी रुचि ले रहे हैं. वहीं एक किसान ड्रिप विधि से मटर की खेती कर रहे हैं. लोकल 18 की टीम ने किसान से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मटर की खेती में ड्रिप विधि से सिंचाई का कितना बड़ा फायदा है. आप भी जानें… बस्तर के किसान आधा एकड़ जमीन में लगभग 20 हजार रुपये खर्च करके मटर की खेती कर रहे हैं. इस खेती से लगभग एक लाख रुपये तक की कमाई होने की संभावना है. मटर की फसल को तैयार होने में लगभग 2 महीने का समय लगता है और इसमें बीमारियों का प्रकोप भी ज्यादा नहीं होता है, जिससे मटर की खेती फायदे का सौदा मानी जाती है. दो बार जुताई और रोटावेटर का इस्तेामल लोकल 18 की टीम ने मटर के किसान समलू कश्यप से बातचीत की. समलू कश्यप बताते हैं कि वे आधा एकड़ में मटर की खेती कर रहे हैं. इसके लिए खेत की दो बार जुताई की गई और एक बार रोटावेटर चलवाया गया. इसके बाद बेड बनाए गए, जिसमें बेड से बेड की दूरी 4 फीट और पौधे से पौधे की दूरी 4 इंच रखी गई है. पौधे लगाने के बाद इसमें ड्रिप लगाया गया और गोबर की खाद डाली गई है. ड्रिप विधि से खूब फायदा समलू कश्यप के अनुसार जीएस-10 वैरायटी के मटर की इस खेती में आधा एकड़ में 6 से 7 किलो बीज लगता है. ड्रिप विधि से खेती करने पर पानी की पूरी सुविधा मिलती है, जिसमें कम मात्रा में और जरूरत के हिसाब से ही पानी डाला जाता है, जिससे उत्पादन अच्छा होता है. फसल में मौसम के हिसाब से आने वाली गलन के लिए ट्रेडमिल एम-45 का उपयोग किया जाता है तथा इल्ली आने पर कोराजेन का इस्तेमाल किया जाता है. इस पूरी खेती में कुल 20 हजार रुपये का खर्च आया है और आधा एकड़ से एक लाख रुपये तक की कमाई होगी. About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…Location :Bastar,ChhattisgarhFirst Published :November 28, 2026, 17:13 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

