राष्ट्रवाणी: नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप पकड़ी, 4 हजार इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तारजबलपुर में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप पकड़ी, 4 हजार इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; प्रयागराज से लाते थे सप्लाईReported by:Edited by:Last Updated:November 28, 2026, 17:16 ISTजबलपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त इंजेक्शनों की कीमत करीब 1 लाख 34 हजार 300 रुपये बताई गई है. आरोपी प्रयागराज से इंजेक्शनों की खेप लाकर जबलपुर में नशेड़ियों को फुटकर में बेचते थे.जबलपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त इंजेक्शनों की कीमत करीब 1 लाख 34 हजार 300 रुपये बताई गई है. आरोपी प्रयागराज से इंजेक्शनों की खेप लाकर जबलपुर में नशेड़ियों को फुटकर में बेचते थे।
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारत पेट्रोल पंप के पीछे गोयल टीमटी गेट के सामने एक सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार में दो लोग नशीले इंजेक्शन बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं. सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी. पुलिस ने कार में बैठे दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया. कार से मिले 4 हजार नशीले इंजेक्शन तलाशी के दौरान कार से चार पीले थैले बरामद हुए. इनमें रखे कार्टून और डिब्बों की जांच करने पर 2 हजार एविल इंजेक्शन और 2 हजार बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन मिले. इस तरह कुल 4 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए. पुलिस के अनुसार, इनकी कीमत करीब 1 लाख 34 हजार 300 रुपये है.पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्रयागराज से नशीले इंजेक्शन की खेप लाते थे और जबलपुर में नशे के आदी लोगों को फुटकर में बेचते थे. पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही फोर्ड फिगो कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मामले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयंत राय और अमित पैगवार के रूप में हुई है. दोनों तुलसी मोहल्ला, बाई का बगीचा, बेलबाग के निवासी हैं. पुलिस के मुताबिक, जयंत राय के खिलाफ ड्रग एक्ट और मारपीट के 10 अपराध दर्ज हैं।
उसके खिलाफ पहले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है. वहीं, अमित पैगवार के खिलाफ ड्रग एक्ट समेत दो मामले दर्ज हैं. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jabalpur,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 17:16 ISTऔर पढ़ें

