राष्ट्रवाणी: परिसीमन और महिला आरक्षण का असल पेच, नेताओं की ये टेंशन समझिएपरिसीमन और महिला आरक्षण का असल पेच; कौन सी सीट होगी महिलाओं के नाम, नेताओं की टेंशन समझिएAuthor:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:07 ISTDelimitation and Women Reservation Row Explained: परिसीमन और महिला आरक्षण बिल में महिलाओं को एक-तिहाई सीटें मिलने की बात तो सब कर रहे हैं, लेकिन असली सवाल कुछ और है… आखिर कौन सी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी?
अगर रायबरेली महिला सीट बन गई तो राहुल गांधी क्या करेंगे? वाराणसी या लखनऊ का नंबर आया तो बड़े नेताओं की चुनावी रणनीति कैसे बदलेगी? और अगर कोई सीट सुप्रीम कोर्ट महिला के लिए आरक्षित हो गई, तब क्या होगा?
महिला आरक्षण के साथ परिसीमन भी हुआ तो लोकसभा सीटों का पूरा नक्शा बदल सकता है. जानिए कौन तय करेगा सीटों का नया गणित और नेताओं की असली धुकधुकी किस बात को लेकर है…परिसीमन और महिला आरक्षण बिल में महिलाओं को एक-तिहाई सीटें मिलने की बात तो सब कर रहे हैं, लेकिन असली सवाल कुछ और है…अभी पब्लिक का इस बात पर ध्यान नहीं जा रहा कि महिला आरक्षण बिल पास होने से होगा क्या?
नेताओं को तो अंदाज़ा है, लेकिन वो ख़ुद खुलकर इस पर बोलेंगे नहीं, क्योंकि महिला विरोधी होने का आरोप तो कोई अपने ऊपर लगवाना नहीं चाहेगा. सदन में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए हो जाएंगी, उससे ऐतराज़ होने की बात नहीं है. लेकिन धुकधुकी तो इस बात की है ना कि कौन सी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी?
रायबरेली हो गई तो फिर राहुल गांधी तो वहां से नहीं लड़ सकते. लखनऊ हो गई तो? वाराणसी हो गई तो? यह बस संसद की ही बात नहीं है, विधान सभाओं में भी यही सवाल खड़ा होगा. हर तीन में एक सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होनी है. चलो ये तो बड़े नेताओं की सीटें हैं तो पार्टियां उनके लिए कोई और सीट का इंतज़ाम कर देंगी. कई नेता तो ऐसा होते हैं जिनकी ताक़त ही इस वजह से होती है, क्योंकि उनका अपने क्षेत्र में दबदबा ऐसा होता है कि उनकी जीत पक्का मानी जाती है. दूसरे की हो जाए तो हो जाए, लेकिन ख़ुद की हो गई तो आगे की पॉलिटिक्स की रणनीति फिर क्या होगी… ये भी तो सब को सोचना है. महिला आरक्षण में कई सारे पेंच और ये चिंता सिर्फ़ पुरुष सांसदों या विधायकों को हो ऐसा भी नहीं है. क्योंकि अगर किसी सीट से कोई महिला सांसद है या महिला MLA है और वो सीट महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं हुई, यानी वो जनरल सीट हो गई तो कोई पार्टी क्या जनरल सीट से भी महिला को टिकट देना अफ़ोर्ड कर पाएगी, जब कई पुरुष नेताओं को अपनी सीटें छोड़नी पड़ेंगी. तो ये इतने सारे पेच हैं, जिनको समझने के लिए ये समझना ज़रूरी है कि ये सब तय कैसे होगा?
अभी तक तो सुप्रीम कोर्ट और ST का ही आरक्षण होता था. तो वो सीटें कैसे तय होती हैं कि कौन सी सीट सुप्रीम कोर्ट के लिए आरक्षित होगी और कौन सी सीट ST के लिए आरक्षित होगी? वो भी परमनेंट नहीं होतीं. वो भी बदलती रहती हैं. नेताओं को अपनी सीट की चिंता Advertisementइसे कौन तय करता है? चुनाव आयोग?
नहीं, ये सब चुनाव आयोग नहीं तय करता. अब तो सुप्रीम कोर्ट-ST सीटों में भी महिला आरक्षण होगा. तो अगर समझो रायबरेली महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई तो आप कहोगे कि चलो राहुल गांधी नहीं वहां से प्रियंका गांधी लड़ लेंगी. लेकिन अगर राय बरेली सीट सुप्रीम कोर्ट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई तो?
शिड्यूल्ड कास्ट महिलाओं के लिए भी तो आरक्षण होगा. वहां तक अभी पब्लिक सोच नहीं पा रही है, पब्लिक तो यही देख रही है कि सरकार बिल लाना चाह रही है और उसके लिए सांसदों का समर्थन जुटा रही है और विपक्ष सरकार के विरोध में एकजुट होने की कोशिश कर रहा है तो देखते हैं कि गणित क्या बैठता है. पब्लिक को अभी आगे का अंदाज़ा नहीं हो रहा. लेकिन नेता लोग सब समझ रहे हैं, क्योंकि उनके लिए तो असली चुनौती तो वो वाली है कि उनकी सीटों का क्या होगा. ऊपर से अब ये 543 सीटों की भी बात नहीं रहेगी, संसद में अगर परिसीमन हो गया तो. क्योंकि बताया जा रहा है कि परिसीमन के साथ ही महिला आरक्षण होगा. हर राज्य से डेढ़ गुणा हो जाएगी सीट और उसमें हर राज्य की सीटें डेढ गुणा हो जाएं. यानी यूपी की लोक सभा सीटें 80 से बढ़ करल 120 हो जाएंगी।
लेकिन यूपी तो उतना ही रहेगा. यानी ये 120 उसी नक़्शे से कटेंगी, जहां अभी 80 हैं. यानी सीटों का एरिया ही अलग हो जाएगा. एरिया भी अलग हो जाएगा और फिर ये भी तय होगा कि उनमें कौनसी रिज़र्व सीटें होनी हैं यानी कि चुनाव का तो पूरा नक़्शा ही बदल जाएगा. और ये सब चुनाव आयोग नहीं तय करता. ये तो परिसीमन आयोग तय करता है. अभी कैसे तय होती हैं सुप्रीम कोर्ट/ST सीटें?
वो क्या होता है? और अभी तक सुप्रीम कोर्ट-ST सीटें कैसे तय होती आई हैं, ये सब समझने की ज़रूरत है तभी समझ में आएगा कि नेता लोगों की चुनौती क्या बनने वाली है, जिस पर इतनी हाय-तौबा मची हुई है. तो संविधान में तो ये है कि हर 10 साल में सेंसस होगा, जनगणना होगी. गिनती की जाएगी पूरे देश के लोगों की. ये हर 10 साल में करना होता है. अंग्रेज़ों के ज़माने से चला आ रहा है. आज़ादी के बाद 1951, 1961, 1971 ऐसे करते-करते 2001, 2011 तक हुआ, लेकिन 2021 में कोरोना का टाइम था तो नहीं हुआ. वो अब हो रहा है. तो ये जो सेंसस होता है, जनगणना होती है, उसके बाद लोकसभा और विधान सभा की सीटें तय होनी होती हैं ऐसा संविधान में कहा गया था. क्योंकि जनसंख्या के हिसाब से ही सांसद विधायक चुने जाने हैं तो जैसे जैसे लोगों की संख्या चेंज होगी उस हिसाब से सीटें भी घटेंगी बढ़ेंगी ये कहा गया था. उसके लिए हर सेंसस के बाद संसद को एक डीलिमिटेशन कमिशन बनाना होता है, परिसीमन आयोग बनाना होता है. ये परिसीमन आयोग तय करता है कि जनसंख्या के हिसाब से सीटों का एरिया कैसे बदलेगा और कौनसी सीटें आरक्षित होंगी. इस आयोग में कौन होता है?
सुप्रीम कोर्ट के जज होते हैं और चुनाव आयुक्त भी होते हैं और कुछ सांसद विधायक भी होते हैं. यानी हर 10 साल में ये होना होता है, तो 1951 के सेंसस के बाद 1952 में बना, 1961 के सेंसस के बाद 1963 में बना, 1971 के सेंसस के बाद 1973 में बना. लेकिन फिर ये विरोध शुरू हो गया कि ऐसे तो जिस राज्य की जनसंख्या ज़्यादा होती जाएगी उसकी सीटें ज़्यादा होती जाएंगी तो फिर देश में उस राज्य के नेताओं के ताक़त ज़्यादा हो जाएगी. तो कोई राज्य जनसंख्या कम क्यों करना चाहेगा?
पॉपुलेशन बड़ी प्रॉब्लम मानी जाने लगी थी. तो फिर 1976 में ये तय हुआ कि 25 साल तक हर राज्य की कुल सीटें उतनी ही बनी रहेंगी. और 1981 और 1991 की जनगणना के बाद डीलिमिटेशन हुआ ही नही, परिसीमन आयोग बना ही नहीं. 2001 के सेंसस के बाद फिर वही सवाल आया तो तय हुआ कि परिसीमन तो कर देते हैं, लेकिन हर राज्य की टोटल सीटें उतनी ही रहेंगी, फिर 25 साल तक. यानी 2026 तक… तो 2002 में परिसीमन आयोग बना और परिसीमन पूरा हुआ 2008 में और 2009 के लोकसभा चुनावों में सीटों का एरिया चेंज हुआ था और सुप्रीम कोर्ट-ST सीटें नए सिरे से रिज़र्व हुई थीं. 2011 के सेंसस के बाद परिसीमन नहीं हुआ. 2021 में सेंसस ही नहीं हुआ. वो अब हो रहा है और फिर वही झगड़ा है कि दक्षिण के राज्य कह रहे हैं कि उनकी जनसंख्या कंट्रोल में रही तो उनको इसका नुक़सान क्यों हो. तो ये कहा जा रहा है कि सभी राज्यों की लोक सभा सीटें डेढ गुणा कर देंगे. यानी सब का हिस्सा उतना ही रहेगा, बस सीटें बढ़ जाएंगी. तो यूपी की अगर 80 से बढ़कर 120 हो जाएंगी तो केरल की भी 20 से बढ़कर 30 हो जाएंगी लोक सभा में. और ये भी अगले 25 साल तक के लिए फ़्रीज़ कर दी जाएंगी. कैसे तय होती हैं सुप्रीम कोर्ट/ST की आरक्षित सीटें अब आ जाइए आरक्षित सीटों पर. तो वो ऐसे तय होता है कि देखा जाता है कि किस राज्य में सुप्रीम कोर्ट की जनसंख्या कितनी है औऱ ST की कितनी है. तो अगर किसी राज्य में समझ लो कि सुप्रीम कोर्ट जनसंख्या 10% है, तो उस राज्य की 10% सीटें सुप्रीम कोर्ट के लिए रिज़र्व कर देते हैं. और ST की संख्या अगर 5% है तो 5% सीटें उस राज्य की ST के लिए रिज़र्व कर देते हैं. यानी ये हर राज्य के लिए अलग-अलग होता है. कई राज्यों में ST जनसंख्या होती ही नहीं तो वहां ST नहीं होतीं, जैसे दिल्ली में कोई ST सीट नहीं है. ऐसे ही कई पूर्वोत्तर राज्यों में सुप्रीम कोर्ट सीटें नहीं हैं. लेकिन सुप्रीम कोर्ट और ST सीटें तय करने में एक फ़र्क़ ये होता है कि ST सीटें तो राज्य के उस इलाक़े में रखी जाती हैं, जहां पर ST जनसंख्या बाक़ी जगहों से ज़्यादा होती है. तो ये बिलकुल हो सकता है कि किसी राज्य के ख़ास इलाक़े में आस-पास की सीटें ST के लिए आरक्षित हों. लेकिन सुप्रीम कोर्ट सीटों में ये कोशिश कि जाती है कि ऐसा ना हो कि राज्य के एक हिस्से में ही सारी सुप्रीम कोर्ट सीटें हो जाएं. उनको पूरे राज्य में फैलाने की कोशिश होती है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट जनसंख्या अमूमन हर इलाक़े में होती है किसी एक इलाक़े में सीमित नहीं होती. तो हर बार जब परिसीमन होता है तो सुप्रीम कोर्ट सीटें ज़्यादा रोटेट होती हैं. ST जनसंख्या क्योंकि कुछ इलाक़ों में ही ख़ास तौर ज़्यादा होती है तो ST सीटों में उतना रोटेशन नहीं होता है. महिला आरक्षित सीटों का पेच अब इस सब में महिला सीटों का पेच भी आने वाला है. और वो होंगी एक-तिहाई… और सुप्रीम कोर्ट-ST सीटों में भी एक-तिहाई महिलाओं की होने वाली है. यानी पूरे देश की सीटों में हर तीन सीटों में एक सीट आरक्षित हो जाएगी महिलाओं के लिए. और महिलाओं का तो ऐसा है नहीं कि किसी ख़ास इलाक़े में ज़्यादा होंगीं. तो महिला सीटें तो पूरे राज्य के हर इलाक़े में तीन में एक के हिसाब से ही फैलानी पड़ेंगी. और ये भी रोटेट होंगी. यानी पर्मनेंट कोई सीट महिला सीट नहीं होने वाली. बदलना तो हर 10 साल में है, लेकिन वो तभी होगा जब परिसीमन आयोग बनाया जाएगा. अब तो परिसीमन आयोग हर 10 साल में बनाया नहीं जा रहा, हर सेंसस के बाद बनाया नहीं जा रहा. अभी तो सरकार इस कोशिश में है कि ये जो सेंसस हो रहा है, जो जनगणना हो रही है इसी के आधार पर परिसीमन करवा दिया जाए और जल्दी से रिपोर्ट जारी कर दी जाए ताकि 2029 के लोक सभा चुनावों से पहले सीटें डेढ गुणा भी हो जाएं और एक-तिहाई महिलाएं भी हो जाएं. अगर ये हो गया तो असली सवाल तो उसके बाद आएगा कि कौन सी सीट गई महिलाओं को?
सौ बात की एक बात…About the Author मैनेजिंग एडिटर, न्यूज18 इंडियान्यूज18 इंडिया के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी एंकरिंग के अपने अलग अंदाज, भाषा शैली और तेवर के लिए जाने जाते हैं. वर्ष 2000 से पत्रकारिता में पूर्ण रूप से सक्रिय किशोर ने शुरुआत दूरदर्शन के लिए एंकरिंग से की और …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 17:06 ISTऔर पढ़ें

