राष्ट्रवाणी: बासी रोटी से बनाएं चटपटे नाचोज, संजीव कपूर ने शेयर की रेसिपीRecipe: बची हुई रोटी और चाट मसाले से बनाएं चटपटे कुरकुरे नाचोज, संजीव कपूर ने शेयर की रेसिपीWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:09 ISTNachos Recipe: यदि आपके घर में अक्सर बासी रोटियां बच जाती है, और आप इसे यूज कैसे करें इस बारे में सोचकर परेशान होते हैं, तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप बची हुई रोटियों से बाजार जैसे कुरकुरे नाचोज बनाने का तरीका जान सकते हैं, जिसकी रेसिपी खुद शेफ संजीव कपूर ने शेयर की है. ख़बरें फटाफटअक्सर रात की रोटियां सुबह बच जाती हैं. ऐसे में कई बार लोग इन्हें दोबारा गर्म करके खा लेते हैं, तो कुछ लोग फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं बची हुई रोटियों से एक मजेदार और क्रिस्पी स्नैक तैयार किया जा सकता है?
मशहूर सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने बासी रोटियों को नया स्वाद देने का आसान तरीका बताया है. शेफ ने अपने इंस्टाग्राम पर रोटियों से नाचोज बनाने की रेसिपी शेयर की है, जिसे आप घर पर कम समय में तैयार कर सकते हैं. इसमें रोटी को छोटे टुकड़ों में काटकर डीप फ्राई किया जाता है और ऊपर से नमक, चाट मसाला और रेड चिली पाउडर डाला जाता है. इन्हें आप शाम की चाय के साथ या बच्चों को स्नैक्स के रूप में भी दे सकती हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. बासी रोटी से नाचोज बनाने का तरीका सामग्री 3-4 बची हुई रोटियां तलने के लिए तेल स्वादानुसार नमक ऊपर से डालने के लिए चाट मसाला स्वाद के अनुसार रेड चिली पाउडर सर्व करने के लिए सालसा गुआकामोले सॉर क्रीम Advertisementतरीका सबसे पहले बची हुई रोटियां लें और उन्हें चाकू की मदद से तिकोने आकार में काट लें. ध्यान रखें कि सभी टुकड़े लगभग एक जैसे हों, ताकि वे अच्छी तरह से तल सकें. अब एक कड़ाही या पैन में पर्याप्त तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने पर रोटी के टुकड़ों को इसमें डालें. रोटी के टुकड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. इसके बाद इन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. जब नाचोज गर्म हों, तभी उन पर स्वादानुसार नमक, चाट मसाला और रेड चिली पाउडर छिड़कें. इन्हें हल्के हाथों से मिलाएं. नाचोज को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इन्हें सालसा, गुआकामोले और सॉर क्रीम के साथ परोसें. घर पर ऐसे बनाएं गुआकामोले नाचोज के साथ गुआकामोले का स्वाद काफी अच्छा लगता है. शेफ संजीव कपूर ने घर पर गुआकामोले बनाने की आसान रेसिपी अपने यूट्युब चैनल पर बताई है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर और प्याज को बारीक काट ले. इन्हें एक मिक्सिंग बाउल में डालें. अब इसमें कटी हुई हरी धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर एवोकाडो को बीच से काटें और उसका बीज निकाल दें. चम्मच की मदद से इसका गूदा निकालकर बाउल में डालें. इसमें आधे नींबू का रस, हरी मिर्च, नमक और टैबस्को सॉस मिलाएं. अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए एवोकाडो को हल्का मैश कर लें. तैयार गुआकामोले को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से हरी धनिया डालकर सजाएं.About the AuthorSenior Sub Editorशारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 17:09 ISTऔर पढ़ें

