राष्ट्रवाणी: सिर्फ 10 रुपये में लगाएं कलकत्ता देसी गुलाब, जानें सालभर फूल पाने के खास टिप्ससिर्फ 10 रुपये में लगाएं सालभर खिलने वाला कलकत्ता देसी गुलाब, जानें तेज खुशबू और ढेरों फूल पाने के आसान गार्डनिंग टिप्सReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:05 ISTGardening Tips: गहरे गुलाबी रंग और तेज खुशबू वाला ‘कलकत्ता देसी गुलाब’ अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लेता है. खास बात यह है कि यह गुलाब सालभर खिलता है और उद्यान विभाग की नर्सरी में मात्र 10 रुपये में मिल जाता है. अगर आप भी अपनी छत या बालकनी को इस खास गुलाब से महकाना चाहते हैं, तो जानिए इसकी देखभाल, खाद और छंटाई के आसान तरीके. Gardening Tips: गुलाब तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी कलकत्ता देसी गुलाब देखा है?
यह फूल अपनी खूबसूरती, गहरे गुलाबी रंग और तेज खुशबू के लिए पहचाना जाता है. यह गुलाब लोगों को खूब पसंद आता है और इसकी खास बात यह है कि यह सालभर खिलता है. यही वजह है कि फूलों के शौकीन लोग इसे अपने घर और बगीचे में लगाना पसंद करते हैं. 26 साल से नर्सरी में काम कर रहे माली ने बताई खासियत उद्यान विभाग की नर्सरी में पिछले 26 साल से काम कर रहे बाबूराम बताते हैं कि कलकत्ता देसी गुलाब अपनी तेज खुशबू और खूबसूरत गहरे गुलाबी रंग के लिए खास पहचान रखता है. अगर पौधे को सही धूप, समय पर खाद-पानी और नियमित छंटाई मिले तो इसमें लंबे समय तक फूल आते रहते हैं. घर की छत या बालकनी में भी इसे आसानी से गमले में लगाया जा सकता है. अच्छी बढ़त के लिए रोजाना 4 से 6 घंटे की धूप जरूरी बाबूराम के मुताबिक कलकत्ता देसी गुलाब में अच्छी बढ़त और ज्यादा फूल पाने के लिए धूप बहुत जरूरी है. पौधे को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना कम से कम 4 से 6 घंटे सीधी धूप मिल सके. पर्याप्त धूप मिलने से पौधे की शाखाएं मजबूत होती हैं और फूल आने की संभावना भी बढ़ती है. अगर पौधे को ऐसी जगह रखा गया है जहां धूप बहुत कम आती है तो उसकी बढ़त प्रभावित हो सकती है और फूल भी कम आ सकते हैं. Advertisementसिर्फ 10 रुपये में मिलता है पौधा, जानें पानी देने का तरीका कलकत्ता देसी गुलाब का पौधा आपको उद्यान विभाग की नर्सरी में सिर्फ 10 रुपये में मिल जाता है. इसे लगाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से जनवरी तक माना जाता है. पौधे की अच्छी बढ़त के लिए हर चार दिन में एक बार पानी दें. हालांकि पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जरूर देख लें. अगर मिट्टी में पहले से नमी है तो पानी देने की जरूरत नहीं है. जरूरत से ज्यादा पानी देने पर जड़ें खराब हो सकती हैं. लगातार फूल पाने के लिए कौन-सी खाद डालें?
पौधे में लगातार फूल आने के लिए उसे समय-समय पर पोषण देना भी जरूरी है. इसके लिए हर 15 से 30 दिन में गोबर की सड़ी खाद या वर्मी कम्पोस्ट डाल सकते हैं. इसके अलावा नीम खली का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. सरसों की खली का अच्छी तरह तैयार किया गया पतला घोल और केले के छिलकों से बनी खाद भी पौधे को पोषण देने में मदद करती है. ध्यान रखें कि खाद का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में ही करें. बहुत ज्यादा खाद डालने से पौधे को नुकसान भी पहुंच सकता है. ज्यादा फूलों के लिए कब और कैसे करें पौधे की छंटाई?
कलकत्ता देसी गुलाब में ज्यादा फूल पाने के लिए समय-समय पर छंटाई करना भी जरूरी है. जब भी फूल मुरझाकर सूखने लगे तो उसे पत्तियों के थोड़ा नीचे से काटकर हटा दें. इससे पौधे की ऊर्जा सूखे फूलों पर खर्च नहीं होती और नई शाखाएं निकलने में मदद मिलती है. बड़ी छंटाई आमतौर पर फरवरी-मार्च या मानसून के बाद की जा सकती है. छंटाई के बाद पौधे की नियमित देखभाल और सही खाद-पानी मिलने पर लगभग 15 से 45 दिनों में नई शाखाएं और कलियां दिखाई देने लग सकती हैं. लंबे समय तक फूल पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान अगर आप चाहते हैं कि कलकत्ता देसी गुलाब का पौधा लंबे समय तक फूल देता रहे तो उसकी सूखी पत्तियां और खराब शाखाएं हटाते रहें. पौधे में कीड़े या पत्तियों पर दाग दिखाई देने पर भी समय रहते ध्यान दें. गमले की मिट्टी को बहुत सख्त न होने दें और समय-समय पर उसकी ऊपरी परत को हल्का ढीला करते रहें. सही धूप, संतुलित खाद, जरूरत के अनुसार पानी और समय पर छंटाई जैसी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप घर में ही इस खुशबूदार गुलाब की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Rampur,Rampur,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 17:05 ISTऔर पढ़ें

