राष्ट्रवाणी: उत्तराखंड में निकली SI पदों पर भर्ती, 1 दिसंबर से करें आवेदनUKSSSC SI Bharti 2026 : उत्तराखंड में निकली SI पदों पर भर्ती, 1 दिसंबर से करें आवेदन, ग्रेजुएट के लिए शानदार मौकाWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:08 ISTUKSSSC SI Bharti 2026: उत्तराखंड में सब इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर 200 वैकेंसी निकाली गई हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी. जानें पोस्ट वाइज वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की अंतिम तारीख और चयन प्रक्रिया.UKSSSC SI Bharti 2026: सब एक्साइज इंस्पेक्टर पद पर भी वैकेंसी है. UKSSSC SI Bharti 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. विज्ञापन संख्या 85/UKSSSC/2026 के तहत सब इंस्पेक्टर की कुल 200 वैकेंसी है. इनमें एसआई सिविल पुलिस, इंटेलिजेंस और प्लाटून कमांडर (PAC/IRB), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और सब एक्साइज इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकेंगे. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन विंडो 31 दिसंबर 2026 तक खुली रहेगी. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए 4 से 6 जनवरी 2027 तक का समय मिलेगा. परीक्षा संभावित रूप से 18 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी. पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस): 93 सब इंस्पेक्टर (इंटेलिजेंस): 19 प्लाटून कमांडर (PAC/IRB): 81 फायर स्टेशन सेकंड ऑफिसर: 5 सब एक्साइज इंस्पेक्टर: 2 शैक्षणिक योग्यता Advertisementसब इंस्पेक्टर पद के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (बैचलर) की डिग्री होनी चाहिए. प्लाटून कमांडर पद के लिए भी उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. फायर स्टेशन सेकंड ऑफिसर पद के लिए, आवेदकों के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में छह महीने के सर्टिफिकेट के साथ B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए. सब एक्साइज इंस्पेक्टर (Sub Excise Inspector) पद के लिए, उम्मीदवारों का उत्तराखंड बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त समकक्ष बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है. आयु सीमा सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेकंड ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने हेतु, उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सब एक्साइज इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करते समय, उम्मीदवारों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए.About the AuthorSub EditorPraveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 28, 2026, 16:48 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

