राष्ट्रवाणी: बिखरे स्कूल बैग, जली किताबें, छात्रों की लाश उठाते लोग, अफगानिस्तान का वीडियोबिखरे स्कूल बैग…अधजली किताबें, स्टूडेंट्स की लाशें उठाते लोग, दिल दहला देगा अफगानिस्तान ब्लास्ट का वीडियोWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:05 ISTअफगानिस्तान के कुनार इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ है. इस हादसे में कम से कम 7 छात्रों की जान चली गई है, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं. शुरुआती खबर के हिसाब से, धमाका स्कूल के बगल वाले एक घर में रखे डायनामाइट से हुआ. उस घर में खनन का काम करने वाले लोग रहते थे. धमाके के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. क्लास के फर्श पर बच्चों के स्कूल बैग, किताबों के पन्ने और अधजली कॉपियां बिखरी पड़ी हैं. मलबे के बीच बदहवास लोग बच्चों की लाशें और घायलों को बाहर निकालते दिख रहे हैं.अफगानिस्तान ब्लास्ट28 नवंबर को अफगानिस्तान की धरती मासूमों के खून से लाल हो गई है. सुबह-सुबह जब मिडिल स्कूल के कमरों में बच्चे पढ़ाई में लगे थे. चारों तरफ हंसी-खेल की आवाजें सुनाई दे रही थीं, तभी अचानक धरती हिल गई. स्कूल के ठीक बगल वाले घर में ऐसा धमाका हुआ कि पूरी बिल्डिंग भर-भराकर गिर पड़ी. पूरा इलाका कांप उठा और पल भर में हंसते-खेलते बच्चों की दुनिया उजड़ गई. इस हादसे में अब तक कम से कम 7 छात्रों की मौत हो चुकी है और 100 लोग घायल हुए हैं. धमाके के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में जो नजारा दिख रहा है, वो इस तबाही की दर्दनाक कहानी बयां कर रहे हैं. अफगानिस्तान ब्लास्ट के बाद क्लास के फर्श पर बिखरे स्कूल बैग और अधजली किताबें वीडियो में स्कूल के कमरे के फर्श पर चारों तरफ नीले रंग के स्कूल बैग यूं ही लावारिस पड़े हैं. जिन बैगों को बच्चे रोज कंधे पर टांगकर स्कूल लाते थे, आज वो धूल में सने हुए इधर-उधर लुढ़के पड़े हैं. फर्श पर किताबों के पन्ने, कॉपियां और कागज बिखरे हुए हैं. कमरे के एक कोने में कुर्सियां और लकड़ी का रैक नजर आता है, जहां कुछ देर पहले तक बच्चे बैठे थे. ये देखकर साफ समझ आता है कि धमाके के झटके से बच्चे किस कदर घबराए और अपनी जान बचाने के लिए भागे होंगे. धमाका कितना भयानक था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास का पूरा माहौल बारूद के असर से बदल गया. कई जगहों पर बच्चों की किताबें और कॉपियां फटी और अधजली हालत में पड़ी दिखाई दीं. जिन हाथों में सुबह पेंसिल और किताबें थीं, धमाके के बाद उन्हीं बच्चों के सामान मलबे और धूल के बीच बिखरे मिले. स्कूल की दीवारों और खिड़कियों के आसपास धूल और मलबा फैला हुआ है. जो जगह बच्चों के सीखने और खेलने की थी, वहां सन्नाटा और बर्बादी का मंजर पसरा है. बदहवास लोग और स्टूडेंट्स की लाशें उठाते हाथ धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और घरवाले बदहवास हालत में मौके की तरफ दौड़े. हर तरफ चीख-पुकार मची थी और कोई समझ नहीं पा रहा था कि किस बच्चे को पहले संभाला जाए. लोग मलबे और प्रभावित जगहों से घायल और बेजान बच्चों को बाहर निकालते दिखे. कई जगहों पर लोगों को स्टूडेंट्स की लाशें उठाते देखा गया, जिसे देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं. अपने ही बच्चों या मोहल्ले के मासूम छात्रों की लाशें गोद और कंधों पर उठाए लोगों की बेबसी शब्दों में बयान नहीं की जा सकती. Advertisement7 छात्रों की चली गई जान 100 घायल कुनार प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख मौला दाद ने बताया है कि इस धमाके में कम से कम 7 छात्रों की जान गई है और 100 लोग घायल हैं. उन्होंने ये भी साफ किया है कि ये शुरुआती आंकड़ा है और हालात को देखते हुए इसमें बदलाव हो सकता है. अस्पताल में एक साथ इतने सारे घायलों के पहुंचने से डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर भारी दबाव आ गया है. परिजन बाहर खड़े होकर अपने बच्चों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं और अंदर से आने वाली हर खबर पर उनकी नजर टिकी है. अफगानिस्तान ब्लास्ट के बाद हालात (वीडियो क्रेडिट- @Bharat_first111/X) स्कूल के पास रखा था डायनामाइट इस पूरे मामले में जो बात सबसे ज्यादा गुस्सा दिलाने वाली है, वो ये है कि ये धमाका स्कूल के बगल वाले एक घर में हुआ. कुनार के सूचना एवं संस्कृति निदेशक मौलवी समी-उल-हक के मुताबिक, उस घर में खनन से जुड़े लोग रहते थे, जिन्होंने वहां डायनामाइट रखा हुआ था. एक स्कूल के इतने करीब इतना खतरनाक विस्फोटक रखना सीधे तौर पर मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ था. कुनार प्रांत पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है. इस इलाके में बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है. स्थानीय लोगों और आम नागरिकों का मानना है कि सीमा पार से मिलने वाली शह, अवैध नेटवर्क और अस्थिरता की वजह से ऐसे इलाकों में बारूद का खेल चलता है, जिसका खामियाजा अफगानिस्तान के बेकसूर बच्चों को भुगतना पड़ता है. काबुल में भी हुआ था स्कूल ब्लास्ट घटना के बाद कुनार से जांच टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की छानबीन कर रही हैं. अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि घर में रखे डायनामाइट में धमाका कैसे हुआ और इस मामले में किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं. लेकिन ये घटना कोई इकलौती घटना नहीं है. इससे पहले अगस्त में काबुल के एक स्कूल परिसर के पास हुए हैंड ग्रेनेड हमले में भी 9 से 14 साल के 40 से ज्यादा बच्चे घायल हुए थे. बार-बार स्कूलों और बच्चों के आसपास हो रही ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 28, 2026, 16:58 ISTऔर पढ़ें

