राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): Bilaspur: समोसे की 50 साल पुरानी दुकान, 4 घंटे का ठेला और हजारों की कमाईसमोसे की 50 साल पुरानी दुकान, 4 घंटे का ठेला और हजारों की कमाई, जानें प्रकाश चाचा का सीक्रेट फॉर्मूलाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 16:48 ISTBilaspur Street Food: बिलासपुर के करबला रोड में प्रकाश देवांगन 1977 से समोसा और भजिया बेच रहे हैं. करीब 50 साल से उनके ठेले पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है. घर के मसालों से तैयार नाश्ते का स्वाद आज भी लोगों को आकर्षित करता है. 66 साल की उम्र में भी प्रकाश चाचा मेहनत से परिवार चला रहे हैं और युवाओं को हिम्मत न हारने की सीख देते हैं. Bilaspur News: बिलासपुर के करबला रोड में स्वाद के दीवानों की एक ऐसी जगह है, जहां 50 साल से लोगों की भीड़ जुट रही है. यहां न कोई बड़ा रेस्टोरेंट है और न ही चमक-धमक वाली दुकान, बल्कि एक छोटा सा ठेला है, जिसे लोग प्यार से ‘प्रकाश चाचा की चार दुकान’ के नाम से जानते हैं. साल 1977 से प्रकाश देवांगन समोसा, टिकिया, बैंगन भजिया और मिर्ची भजिया बेच रहे हैं. खास बात ये कि समय के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई, लेकिन उनके स्वाद में कोई बदलाव नहीं आया. यहां सुबह से ही खाने वालों की लाइन लग जाती है. कोई 15 साल से यहां आ रहा है तो कोई बचपन से इस स्वाद का दीवाना है और अब अपने बच्चों को भी वही स्वाद चखाने पहुंच रहा है. 66 साल की उम्र में भी प्रकाश चाचा रोजाना करीब चार घंटे ठेला लगाकर अपने परिवार का खर्च चला रहे हैं. पढ़ें उनकी रोचक कहानी… 1977 से चला रहे चार दुकान, जूना बिलासपुर से शुरुआत प्रकाश देवांगन बताते हैं कि उन्होंने साल 1977 में इस काम की शुरुआत की थी. शुरुआत में वह जूना बिलासपुर में ठेला लगाते थे. वहां करीब 35 साल तक लोगों को नाश्ता खिलाया. इसके बाद करबला रोड में अपनी दुकान शुरू की. आज उनके ठेले को लोग प्रकाश चाचा की चार दुकान के नाम से पहचानते हैं. इतने लंबे समय में कई पीढ़ियां यहां का स्वाद चख चुकी हैं. समोसा, टिकिया से लेकर बैंगन और मिर्ची भजिया तक प्रकाश चाचा के ठेले पर समोसा, टिकिया, बैंगन भजिया और मिर्ची भजिया मिलता है. यहां समोसे की एक प्लेट 30 रुपये और सिंगल समोसा 20 रुपये में मिलता है. वहीं सूखा समोसा 10 रुपये प्रति पीस है. प्रकाश चाचा बताते हैं कि जब उन्होंने शुरुआत की थी, तब समोसे की इतनी मांग नहीं थी. उस समय आलू गुंडा और भजिया ज्यादा बिकते थे. धीरे-धीरे समोसे का चलन बढ़ा और ग्राहकों की पसंद भी बदलती गई. Advertisementसुबह 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक ठेला प्रकाश चाचा का ठेला रोजाना सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक लगता है. महज 4 घंटे के कारोबार में बड़ी संख्या में ग्राहक यहां पहुंचते हैं. कई बार दुकान बंद रहने पर ग्राहक वापस लौट जाते हैं और अगले दिन फिर से पहुंचते हैं. प्रकाश चाचा कहते हैं कि ग्राहकों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी कमाई है. प्रकाश चाचा बताते हैं कि इस काम में पूरा परिवार उनका सहयोग करता है. घर पर ही नाश्ते की तैयारी होती है और वह ठेले पर आकर ग्राहकों को सामान बेचते हैं. इसी काम से परिवार का खर्च चलता है. कमाई के बारे में पूछने पर वह बताते हैं कि हिसाब-किताब बताना मुश्किल है, लेकिन दो वक्त की रोटी और घर का खर्च इसी से निकल जाता है. उनका कहना है कि सामान में मुनाफा बहुत कम रखते हैं, ताकि ग्राहकों को उचित कीमत पर नाश्ता मिल सके. पहले खुद खाए अब बच्चों को चखा रहे स्वाद प्रकाश चाचा के यहां आने वाले ग्राहकों में कई ऐसे हैं, जो 15 से 20 साल से यहां नाश्ता कर रहे हैं. ग्राहक लव देवांगन बताते हैं कि वह बचपन से यहां समोसा और चाट खाते आ रहे हैं. पहले खुद आते थे और अब अपने बच्चे को भी वही स्वाद चखाने लेकर पहुंचे हैं. उनके मुताबिक प्रकाश चाचा के हाथों का स्वाद आज भी वैसा ही है. घर के मसालों से तैयार होता नाश्ता ग्राहक नितेश कुमार बताते हैं कि वह करीब 15 साल से प्रकाश चाचा के यहां आ रहे हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पसंद यहां के खाने का पुराना स्वाद है. उनका कहना है कि 15 साल पहले पहली बार जो स्वाद मिला था, आज भी वैसा ही बना हुआ है. इसकी खास वजह घर पर तैयार किया जाने वाला मसाला है. प्रकाश चाचा बाजार के तैयार मसालों के बजाय अपने घर के मसालों का इस्तेमाल करते हैं. नितेश कहते हैं कि बिलासपुर में उन्हें दूसरी जगह का समोसा-चाट उतना पसंद नहीं आता, जितना प्रकाश चाचा के यहां का.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bilaspur,ChhattisgarhFirst Published :November 28, 2026, 16:48 ISTऔर पढ़ें

