राष्ट्रवाणी: MLA गोपीचंद मीणा और SP सागर राणा आमने-सामने, तीखी बहस का वीडियो वायरलBhilwara News: खजूरी में MLA गोपीचंद मीणा और एसपी सागर राणा आमने-सामने, तीखी बहस का वीडियो वायरलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 16:25 ISTखजूरी पंचायत समिति के उपप्रधान चुनाव के दौरान जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा और एसपी सागर राणा के बीच तीखी बहस हो गई. दरअसल नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई. एसपी सागर राणा ने समझाने की कोशिश की, लेकिन बात बढ़ती चली गई. कल प्रधान पद के चुनाव में भी विवाद हुआ था. ग्रामीणों ने कांग्रेस सदस्यों की बस रोक दी थी. नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस का एक भी सदस्य मतदान नहीं कर पाया और भाजपा प्रत्याशी प्रधान चुन लिए गए. भीलवाड़ा. राजस्थान के जिला भीलवाड़ा के खजूरी पंचायत समिति में उपप्रधान पद के चुनाव के दौरान एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ. इस बार मामला जहाजपुर से बीजेपी विधायक गोपीचंद मीणा और एसपी सागर राणा के बीच तीखी बहस तक पहुंच गया. नामांकन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ. इस दौरान विधायक पर अभद्र भाषा और अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है. एसपी ने उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी. अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, खजूरी पंचायत समिति में प्रधान चुनाव के दौरान भी विवाद हुआ था. आरोप है कि ग्रामीणों ने कांग्रेस सदस्यों की बस रोककर रास्ता जाम कर दिया था. इसके चलते कांग्रेस का कोई भी सदस्य मतदान नहीं कर पाया और बीजेपी प्रत्याशी प्रधान निर्वाचित घोषित हो गए. आज उपप्रधान चुनाव के दौरान फिर बढ़ा विवाद शनिवार सुबह 10 बजे उपप्रधान पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई. कांग्रेस से निर्वाचित सदस्य मनीषा मीणा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं. बीजेपी ने उन्हें समर्थन दिया. वहीं कांग्रेस की ओर से हेमराज ने नामांकन दाखिल किया. मनीषा मीणा के साथ विधायक गोपीचंद मीणा समेत बीजेपी के कई नेता और समर्थक भी मौजूद थे. करीब 11 बजे एसपी सागर राणा भी मौके पर पहुंचे. इसी दौरान नामांकन दाखिल कर लौट रही कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी को विधायक और उनके समर्थकों ने रोक लिया. गाड़ी रोकने को लेकर विधायक और एसपी में बहस Advertisementमौके पर पहुंचे एसपी सागर राणा ने भीड़ को हटाने और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कराने के निर्देश दिए. इसी बात को लेकर विधायक और एसपी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. वायरल वीडियो में विधायक गोपीचंद मीणा को कथित तौर पर अभद्र भाषा और अपशब्दों का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है. इस पर एसपी ने उन्हें मर्यादित भाषा में बात करने की हिदायत दी. इस दौरान एसपी लगातार लोगों को समझाते और भीड़ को हटाने की कोशिश करते नजर आए. चुनाव प्रक्रिया और अधिकारों पर उठे सवाल इस पूरे घटनाक्रम ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और निर्वाचित सदस्यों के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पंचायत समिति के उपप्रधान का चुनाव निर्वाचित सदस्य करते हैं. ऐसे में हर सदस्य को बिना किसी दबाव या बाधा के अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए नामांकन दाखिल करने और मतदान करने का अवसर मिलना चाहिए. एक जनप्रतिनिधि से सार्वजनिक जीवन में संयमित भाषा और मर्यादित व्यवहार की अपेक्षा की जाती है. ऐसे में विधायक और एसपी के बीच हुई बहस के साथ वायरल वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है. अब देखना होगा कि इस पूरे मामले और वायरल वीडियो के सामने आने के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है.About the AuthorSenior Sub EditorSajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bhilwara,RajasthanFirst Published :November 28, 2026, 16:05 ISTऔर पढ़ें

