राष्ट्रवाणी: हवालात में बंद दयाशंकर पांडे की बिगड़ी तबीयत, व्यवहार के बाद अस्पताल में भर्तीJabalpur News: हवालात में अचानक बिगड़ी दयाशंकर पांडे की तबीयत, असामान्य व्यवहार के बाद अस्पताल पहुंचायाReported by:Edited by:Last Updated:November 28, 2026, 16:18 ISTजबलपुर के नयागांव निवासी महेश केमतानी की शिकायत पर पुलिस ने दयाशंकर पांडे को गिरफ्तार किया था. शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है कि शुभ मोटर्स एजेंसी से जुड़े मामले में दयाशंकर लगातार शासकीय कार्यालयों में झूठी शिकायतें कर रहे थे. इसके अलावा उन पर हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कर पैसे की मांग करने और ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली की कोशिश करने के आरोप भी लगाए गए हैं.हाईकोर्ट में ड्रोन और भ्रूण लेकर पहुंचने के मामलों से चर्चा में आए दयाशंकर पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
इस बार सिविल लाइन थाना की हवालात में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. पुलिस के मुताबिक, वह हवालात में असामान्य व्यवहार करने लगे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज और जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में उनकी रिपोर्ट सामान्य आई हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा गया है. शिकायत के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार दरअसल, जबलपुर के नयागांव निवासी महेश केमतानी की शिकायत पर पुलिस ने दयाशंकर पांडे को गिरफ्तार किया था. शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है कि शुभ मोटर्स एजेंसी से जुड़े मामले में दयाशंकर लगातार शासकीय कार्यालयों में झूठी शिकायतें कर रहे थे. इसके अलावा उन पर हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कर पैसे की मांग करने और ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली की कोशिश करने के आरोप भी लगाए गए हैं.मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली सीएसपी ने इसकी जांच की थी. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सिविल लाइन थाने में दयाशंकर पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था. हवालात में अचानक करने लगे असामान्य व्यवहार पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद दयाशंकर पांडे को सिविल लाइन थाने की हवालात में रखा गया था. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. वह सामान्य तरीके से व्यवहार नहीं कर रहे थे. उनकी स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की. डॉक्टरों की निगरानी में आरोपी अस्पताल में शुरुआती जांच और मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आई हैं।
हालांकि, आरोपी के असामान्य व्यवहार को देखते हुए डॉक्टरों ने एहतियात बरतते हुए उन्हें निगरानी में रखा है. उनकी कुछ अतिरिक्त जांचें भी कराई जा रही हैं. पुलिस के मुताबिक, इन जांचों की रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.फिलहाल दयाशंकर पांडे अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. वहीं, पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jabalpur,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 16:18 ISTऔर पढ़ें

