राष्ट्रवाणी: संविधान संशोधन विधेयक पर शाह ने मांगा विपक्ष का साथ, जानें DMK पर क्या बोलेसंविधान संशोधन विधेयक पर शाह की सभी दलों से अपील, बोले- संसद में करें समर्थनEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 16:19 ISTअमित शाह ने सभी राजनीतिक दलों से 132वें संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील की. उन्होंने इसे महिला भागीदारी बढ़ाने की ऐतिहासिक पहल बताया. विधेयक में लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है.नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सभी दलों को 132वें संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन करना चाहिए, ताकि सभी राज्यों में समान रूप से लोकसभा सीट की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाई जा सके. उन्होंने इसे महिलाओं को शासन-व्यवस्था में मजबूत भागीदार बनाने की दिशा में एक ‘ऐतिहासिक पहल’ करार दिया. केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया ‘X’ पर शनिवार को की गई एक पोस्ट में कहा कि कल मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी के साथ ही देश की महिलाओं की दशकों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है. उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में जो 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था, वह अब साकार होगा. ‘महिला भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी दल करें विधेयक का समर्थन’ केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘‘विधानसभाओं में महिलाओं की कम से कम एक-तिहाई भागीदारी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की योजनाओं को और अधिक समावेशी बनाएगी, वहीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति नीति निर्माण, कानून निर्माण और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के निर्धारण में एक नया आयाम जोड़ेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं को शासन में मजबूत भागीदार बनाने वाली इस ऐतिहासिक पहल का सभी दल समर्थन करें.’’ शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने 132वें संविधान संशोधन के जरिये सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने व शासन को जनता के और करीब लाने का बहुत बड़ा कदम उठाया है. साथ ही, इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीट की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव है. उन्होंने कहा, ‘‘ इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा. साथ ही, महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा.’’ शाह को DMK, NCP (SP) और BRS से समर्थन की उम्मीद केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएं सदन में रख सकेंगे।
इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाने, विकास को गति देने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, ‘‘यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन व जनभागीदारी, दोनों को और अधिक मजबूती देगा. उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए.’’ संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत होना अनिवार्य है. उम्मीद है कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) इस विधेयक का समर्थन करेंगे. लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव इस नए विधेयक में सीट की संख्या बढ़ाने के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों को आधार मानने का प्रस्ताव है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी थी. इसके तहत परिसीमन के माध्यम से लोकसभा की मौजूदा सीट संख्या (543) को बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव है.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :DelhiFirst Published :November 28, 2026, 16:19 ISTऔर पढ़ें

