राष्ट्रवाणी: गोंडा के गोलू पहलवान दे रहे कुश्ती की फ्री ट्रेनिंग, गांव वाले उड़ाते थे मजाकGonda News : गोंडा के गोलू पहलवान दे रहे कुश्ती की फ्री ट्रेनिंग, कभी गांव वाले उड़ाते थे मजाक, ये रहा पताReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 16:21 ISTWho is Golu Pehlwan Gonda : गोंडा के गोलू पहलवान अब तक हजारों बच्चों को नि:शुल्क कुश्ती की ट्रेनिंग दे चुके हैं. उनका अखाड़ा विकासखंड रुपईडीह के ग्राम सभा सलाई पुरवा, कौड़िया बाजार में है. लोकल 18 से गोलू पहलवान बताते हैं कि उनके अखाड़े में बच्चों से किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाती है. सुबह 5 बजे से 7 बजे तक नियमित ट्रेनिंग दी जाती है. बच्चों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की जाती है, ताकि उनका शारीरिक विकास हो सके. जब गोलू ने पहलवानी करने का फैसला किया तो शुरुआत में गांव और क्षेत्र के कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और उन्हें काफी हतोत्साहित किया. जब आपका मन पहलवानी करने का है तो आप जरूर कीजिए, आगे जो होगा देखा जाएगा. माता-पिता के इस समर्थन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा. आज वही लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके प्रयासों को सराहते हैं. गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी मेहनत से न सिर्फ खुद आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि दूसरों का भविष्य भी संवार रहे हैं. ऐसे ही एक शख्स हैं गोलू पहलवान, जो बच्चों को कुश्ती के गुर सिखा रहे हैं. वह अब तक हजारों बच्चों को नि:शुल्क कुश्ती की ट्रेनिंग दे चुके हैं. उनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भी पहलवान बनने का मौका देना है. विकासखंड रुपईडीह के ग्राम सभा सलाई पुरवा, कौड़िया बाजार में उनका भूमि अखाड़ा है. लोकल 18 से गोलू पहलवान बताते हैं कि उनके अखाड़े में बच्चों से किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाती है. यहां बच्चों को कुश्ती के दांव-पेच सिखाने के साथ शारीरिक अभ्यास भी कराया जाता है. सुबह 5 बजे से 7 बजे तक नियमित ट्रेनिंग दी जाती है. बच्चों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की जाती है, ताकि उनका शारीरिक विकास हो सके. जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क ड्रेस, कॉपी और किताबें भी दी जाती हैं. कहां से मिली प्रेरणा गोलू पहलवान बताते हैं कि बचपन में वह अपने पिता के साथ गांव के पास होने वाले दंगल देखने जाते थे. वहां बड़े-बड़े पहलवानों को कुश्ती लड़ते और जीतने पर इनाम में गदा प्राप्त करते देखकर उनके मन में भी पहलवान बनने की इच्छा जागी. जब उन्होंने पहलवानी करने का फैसला किया तो शुरुआत में गांव और क्षेत्र के कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और उन्हें काफी हतोत्साहित किया. लोगों का कहना था कि पहलवानी में कुछ नहीं रखा है और इससे कोई भविष्य नहीं बन सकता. हालांकि, उनकी माता और पिता ने उनका हौसला बढ़ाया. गोलू कहते हैं कि जब आपका मन पहलवानी करने का है तो आप जरूर कीजिए, आगे जो होगा देखा जाएगा. माता-पिता के इस समर्थन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने अपने सपने को पूरा करने की ठान ली. इसके बाद वह कुश्ती की तैयारी के लिए अयोध्या और हरियाणा गए और वहां रहकर अभ्यास किया. आज वही लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके प्रयासों को सराह रहे हैं. Advertisementकब शुरू किया अखाड़ा गोलू पहलवान बताते हैं कि कुछ साल पहले उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी भी उनके ऊपर आ गई. इसके बावजूद उन्होंने कुश्ती के प्रति अपना जुनून बनाए रखा. वर्ष 2022 में उन्होंने अपने गांव में भूमि अखाड़े की शुरुआत की और बच्चों को निशुल्क ट्रेनिंग देना शुरू किया. उनका कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी बच्चे का पहलवान बनने का सपना अधूरा नहीं रहना चाहिए. गोलू पहलवान के मुताबिक, उनके अखाड़े से प्रशिक्षण लेने वाले कई बच्चे प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं. हाल ही में उनके यहां प्रशिक्षण लेने वाले शिवम मिश्र ने मंडल स्तरीय दंगल में पहला स्थान हासिल किया है. गोलू पहलवान खुद भी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी कर रहे हैं.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Gonda,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 16:21 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

