राष्ट्रवाणी: आठवीं पास कर करने लगे गोभी की खेती, गोंडा के किशनलाल आज लाखों में खेल रहेGonda News : आठवीं पास कर करने लगे गोभी की खेती, गोंडा के किशनलाल आज लाखों में खेल रहेReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 16:03 ISTCauliflower farming tips : गोंडा के किसान किशनलाल मौर्य ने आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद खेती-किसानी को अपना रोजगार बना लिया. पिता की मौत की वजह से उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी. वह करीब एक एकड़ में गोभी की खेती कर रहे हैं. जैविक खाद को प्राथमिकता देते हैं. शुरुआत में किशनलाल की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. खेती करने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आज गांव के लोग उन्हें मुखिया के नाम से बुलाते हैं. किशनलाल ने शुरुआत में ढाई बीघा जमीन में गोभी लगाई थी. धीरे-धीरे अनुभव बढ़ता गया और खेती का दायरा भी बढ़ा. उनका मानना है कि किसी भी किसान के लिए मिट्टी की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ सब्जियां उगाकर भी अच्छी आमदनी कर रहे हैं. जिले के विकासखंड वजीरगंज के रहने वाले किशनलाल मौर्य ने आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद खेती-किसानी को अपना रोजगार बना लिया. आज वह करीब एक एकड़ जमीन में गोभी की खेती कर रहे हैं. वह रासायनिक खाद का कम से कम इस्तेमाल करते हैं और जैविक खाद को प्राथमिकता देते हैं. लोकल 18 से किसान किशनलाल बताते हैं कि आठवीं कक्षा के बाद वह आगे पढ़ाई नहीं कर सके, क्योंकि उनके पिता का निधन हो गया था. इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई. ऐसे में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर खेती-किसानी शुरू कर दी. शुरुआत में उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और खेती करने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं थे. उन्होंने किसी तरह पैसों का इंतजाम किया और नकदी फसलों की खेती पर ध्यान देना शुरू किया. सब्जी की खेती ही क्यों किशनलाल मौर्य बताते हैं कि वह पिछले करीब 15 साल से खेती-किसानी कर रहे हैं. जब उन्होंने गोभी की खेती शुरू की थी, उस समय उनकी उम्र करीब 18 साल थी. शुरुआत में उन्होंने ढाई बीघा जमीन में गोभी लगाई थी. धीरे-धीरे अनुभव बढ़ता गया और खेती का दायरा भी बढ़ा. आज वह करीब एक एकड़ जमीन में गोभी की खेती कर रहे हैं. किशनलाल का कहना है कि सब्जियों की खेती में अच्छी बात यह है कि किसानों को नकद पैसा मिल जाता है. एक एकड़ में कितनी लागत किशनलाल बताते हैं कि वह गोभी की खेती में रासायनिक खाद का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खेत में जैविक खाद का अधिक प्रयोग किया जाए. इसके लिए वह सड़ी हुई गोबर की खाद और वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करते हैं. उनका मानना है कि खेती में मिट्टी की सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. किशनलाल के खेत में तैयार होने वाली देसी किस्म की गोभी की बाजार में अच्छी मांग रहती है. उनकी गोभी की सप्लाई वजीरगंज और गोंडा की सब्जी मंडियों में होती है. गांव में किसी के यहां शादी-विवाह होने पर लोग सीधे उनके खेत से गोभी खरीदकर ले जाते हैं. एक एकड़ में गोभी की खेती में 40 से 50 हजार रुपये की लागत आई है. एक से डेढ़ लाख रुपये तक की आमदनी होने की उम्मीद है. जीरो से शुरू किया सफर किशनलाल बताते हैं कि उन्होंने महज 10 हजार रुपये से खेती की शुरुआत की थी. उस समय आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन मेहनत और लगन से उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई. आज उनका लाखों रुपये का कारोबार हो रहा है. गांव के लोग उन्हें मुखिया के नाम से बुलाते हैं, क्योंकि वह दूसरे किसानों को भी खेती से जुड़ी सलाह और सुझाव देते रहते हैं. उनका कहना है कि अगर किसान मेहनत और सही तरीके से खेती करें तो कम जमीन में भी अच्छी आमदनी कर सकते हैं.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…Location :Gonda,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 16:03 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

