राष्ट्रवाणी: पॉपुलर-यूकेलिप्टस छोड़िए, सिंदूर की खेती से 30 साल तक होगी तगड़ी कमाईपॉपुलर और यूकेलिप्टस को छोड़िए, सिंदूर की खेती से 30 साल तक होगी तगड़ी कमाई; बिना खाद-पानी और कीटनाशक के पथरीली जमीन में भी उगेगी फसलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:49 ISTSindoor Farming: सहारनपुर के किसान सुधीर कुमार प्राकृतिक सिंदूर की खेती से बंपर मुनाफा कमा रहे हैं. यह ऐसी अनोखी फसल है, जिसका पौधा एक बार लगाने के बाद बिना किसी खाद, कीटनाशक या खास लागत के लगातार 25 से 30 साल तक तगड़ी कमाई देता है. पथरीली और खाली जमीन पर भी आसानी से उगने वाले सिंदूर के पौधे सुधीर महज 30 से 150 रुपये में किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं. Sindoor Farming: अक्सर किसान विभिन्न तरह की फसलों की खेती करते हैं, जिनमें लागत भी आती है और मुनाफा भी किसानों को कम हो रहा है. ऐसे किसानों के लिए आज हम एक ऐसी खेती के बारे में बताएंगे, जिसको एक बार लगाने के बाद 30 साल तक किसान अन्य खेती से ज्यादा मुनाफा कमा सकता है. साथ ही लागत शून्य रहती है. जी हां, हम बात कर रहे हैं सिंदूर की खेती की, जो कि पूरे तरीके से नेचुरल सिंदूर होता है और एक बार खेती करने के बाद आपको पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ती. सहारनपुर के सुधीर कुमार कुछ ऐसी ही खेती को बढ़ावा दे रहे हैं. एक पेड़ से शुरू किया ट्रायल, आज तैयार किए सैकड़ों पौधे सुधीर कुमार ने कुछ साल पहले सिंदूर का एक पेड़ लगाया था, जिसको लगाकर उन्होंने सबसे पहले ट्रायल किया और देखा कि सिंदूर के पौधे से कितनी इनकम ली जा सकती है और क्या कुछ लागत आती है. लेकिन सिंदूर के पौधे को लगाने के बाद उसमें किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं आई, किसी प्रकार के खाद और पानी की जरूरत नहीं पड़ी, तो फिर सुधीर कुमार ने इसके पौधों को तैयार किया. आज सुधीर कुमार के पास इसके सैकड़ों से अधिक पौधे हैं और वह सिंदूर की खेती को बढ़ावा देने के लिए लोगों से भी अपील कर रहे हैं. पॉपुलर की जगह सिंदूर की खेती देगी ज्यादा कमाई सिंदूर की खेती एक ऐसी खेती है जिसका पेड़ एक बार लगाने के बाद किसान 25 से 30 साल तक आसानी से बिना लागत के पैसा कमा सकता है. इतना ही नहीं, इसको पहाड़ी क्षेत्र में भी आसानी से किया जा सकता है. किसान भूमि के उस हिस्से पर सिंदूर के पौधों को लगा सकता है जहां पर वह प्रत्येक वर्ष पॉपुलर की खेती करता हो, जबकि सिंदूर की खेती किसान को अन्य खेती से ज्यादा मुनाफा देगी और उसे हर 3 महीने बाद फसल लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. यह किसानों के लिए एक ऐसी खेती साबित होती जा रही है जिसमें किसान को बस एक बार पेड़ लगाना होता है और 25 से 30 साल तक वह पैसा कमाता है. लागत जीरो, मेहनत जीरो और मुनाफा 100%. सहारनपुर के किसान धीरे-धीरे सिंदूर की खेती की ओर बढ़ रहे हैं. साथ ही किसानों के लिए सुधीर कुमार बहुत कम कीमत पर सिंदूर के पौधे भी तैयार करके दे रहे हैं और कोई सिंदूर की खेती करना चाहता है तो सुधीर कुमार से संपर्क करके पौधे तैयार करवा सकता है. 30 से 150 रुपये तक मिल रहे हैं सिंदूर के पौधे सुधीर कुमार सैनी ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि जब हमने दो-तीन साल पहले सिंदूर की खेती शुरू की थी तब इस क्षेत्र में इसके बारे में कोई नहीं जानता था. आज लोग प्रेरित होकर हमारे पास आते हैं और हम लोगों से सिंदूर के पौधे खरीद कर अपने यहां पर लगाते हैं. सिंदूर के हमने आज सैकड़ों पेड़ डेवलप कर लिए हैं जिनके ऊपर आज फल और फूल आ रहा है. डेढ़ से 2 महीने के अंदर इसका पूरे तरीके से सिंदूर बन जाएगा और फिर हम इसको तोड़कर इसका प्रोसेस कर प्राकृतिक सिंदूर तैयार करेंगे. जिन लोगों को सिंदूर के पौधे चाहिए वह हमसे ले सकते हैं, फोन से भी संपर्क कर पौधे तैयार करवा सकते हैं. हमारे पास ₹30 से लेकर ₹150 तक का सिंदूर का पौधा है, जो कि उसकी आयु और हाइट के ऊपर निर्भर करता है. कोई भी किसान अगर सिंदूर की धैर्य के साथ खेती करे तो यह किसानों के लिए बहुत अच्छे लाभ की खेती हो सकती है. पथरीली जमीन और बिना खाद-कीटनाशक के भी होती है अच्छी पैदावार किसान आजकल अपनी जमीन में यूकेलिप्टस और पॉपुलर की खेती करने पर मजबूर हैं. यदि वह सिंदूर की खेती करें तो उसमें सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि एक बार सिंदूर के पौधों को लगाकर लगातार 20 से 30 साल तक इससे फसल ली जा सकती है, बार-बार उसे पौधे लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जिनकी भूमि खाली पड़ी है या फिर ऐसी भूमि है जिसमें वह खेती नहीं कर पा रहे हैं और हमारे इधर पथरीली जमीन है, अगर उसमें भी सिंदूर के पौधों को लगाएं तो यह अच्छी पैदावार देगा. फर्टिलाइजर की अगर बात करें तो सिंदूर एक प्राकृतिक पौधा है, जंगली पेड़ है, तो अगर हम इसकी अच्छी देखरेख और खाद-मिट्टी अच्छी देंगे तो पैदावार ज्यादा होगी. और अगर बात करें इसके ऊपर कीटनाशी और अन्य उर्वरक या पेस्टिसाइड की, तो न तो हमने सिंदूर के पौधों पर कोई रोग पाया है और न ही किसी फर्टिलाइजर या पेस्टिसाइड की जरूरत पड़ी है.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…Location :Saharanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 15:49 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

