राष्ट्रवाणी: पंजाब चुनाव से पहले भाजपा-SAD गठबंधन की बैठक हुई, प्रधानमंत्री 8 दिसंबर को करेंगे रैलीपंजाब में गठबंधन के ऐलान के बाद भाजपा-SAD की हुई बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की 8 दिसंबर को मोगा में रैलीEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:54 ISTपंजाब चुनाव के लिए बीजेपी -SAD ने फिर से गठबंधन किया है. इसी कड़ी में दोनों दलों के नेताओं ने सुखबीर सिंह बादल के आवास पर बैठक की. बैठक में सीट बंटवारे समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई. पीएम मोदी की 8 दिसंबर को मोगा में रैली करेंगे.चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और बीजेपी के बीच एक बार फिर से गठबंधन हो गया है. शनिवार को दोनों पार्टियों के नेताओं ने एसएडी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के आवास बैठक की. माना जा रहा है कि इस बैठक मे दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारें समेत कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है. बता दें कि बीजेपी-एसएडी ने 2027 की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को गठबंधन की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री का पद एसएडी को मिलेगा, क्योंकि इस गठबंधन में वही ‘बड़े भाई’ की भूमिका में होगा. भाजपा-SAD गठबंधन सभी 117 सीटों पर लड़ेगा चुनाव गठबंधन ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक समूह शनिवार को बैठक के लिए एसएडी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के आवास पर पहुंचा. ढिल्लों के अलावा, प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, विधायक अश्वनी शर्मा और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल सरीन भी मौजूद थे. एसएडी के नेता दलजीत सिंह चीमा और सिकंदर सिंह मलुका ने बादल के आवास पर बीजेपी नेताओं का स्वागत किया. पीएम मोदी 8 दिसंबर को मोगा आएंगे बीजेपी नेता जाखड़ से संवाददाताओं ने जब बैठक के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट है. उन्होंने साथ ही कहा कि सभी मुद्दों पर चर्चा होगी. जाखड़ ने इसी के साथ कुछ विधानसभा सीट पर गतिरोध के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई समस्या नहीं है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 दिसंबर को मोगा आएंगे. बीजेपी-एसएडी गठबंधन के फिर से बहाल होने के बाद, मोगा में एनडीए की पहली रैली आठ दिसंबर को होगी जिसे प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे. Location :ChandigarhFirst Published :November 28, 2026, 15:50 ISTऔर पढ़ें

