राष्ट्रवाणी: रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव, ओमान से लौटते ही कर दी तैयारी शुरूरिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही कर दी तैयारी शुरूWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:35 ISTभारतीय क्रिकेट टीम का नया बवंडर वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में हिस्सा लेकर ओमान से भारत लौट चुके हैं. ओमान से लौटने के बाद वैभव अपने टीम मेट रिंकू सिंह की शादी में बाराती बनने की तैयारी में जुट गए हैं. रिंकू सिंह सासंद प्रिया सरोज से अगले महीने 4 दिसंबर को शादी रचाने वाले हैं. वैभव सूर्यवंशी एयरपोर्ट परनई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रिंकू सिंह की बारात में जाने के लिए तैयार हैं. 15 साल के वैभव हाल ही में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में हिस्सा लेकर वापस भारत लौटे हैं. टूर्नामेंट में वैभव के साथ रिंकू सिंह भी इंडिया ए के स्क्वाड शामिल थे. रिंकू के साथ वैभव और अभिषेक शर्मा को एयरपोर्ट स्पॉट किया गया. के अलावा टीम इंडिया और यूपी के भी कई क्रिकेटर रिंकू की शादी में शामिल होंगे. इसके साथ ही ये कयास शुरू हो गए कि वैभव रिंकू सिंह की शादी में बाराती बनेंगे. रिंकू सिंह अगले महीने 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधन बंधेंगे. उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सासंद प्रिया सरोज से रिंकू की शादी हो रही है. रिंकू ने इसी साल 8 जून को लखनऊ में प्रिया सरोज के संग सगाई की थी. रिंकू और प्रिया की शादी लखनऊ में होगी. शादी का कार्यक्रम 2 दिसंबर से शुरू होगा. 2 दिसंबर और हल्दी और 3 दिसंबर को मेंहदी-संगीत का कार्यक्रम है. रिंकू-वैभव का राइजिंग स्टार्स एशिया कप में कैसा रहा प्रदर्शन Advertisementशादी से पहले क्रिकेट के मैदान पर रिंकू के खेल की बात करें तो वह बहुत ही साधारण रहा. रिंकू इंडिया ए की तरफ से कुल 4 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें वह सिर्फ 54 रन ही बना सके. वहीं, दूसरी तरफ वैभव ने शुरुआती मैच में मिली असफलता के बाद यूएई के खिलाफ तूफानी बैटिंग से वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव ने यूएई के खिलाफ मैच में 53 गेंद में 204 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में उन्होंने 28 छक्के और 7 चौके भी लगाए थे. वैभव ने सिर्फ 52 गेंद में लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया. हालांकि, सेमीफाइनल में इंडिया ए की टीम को श्रीलंका ए के खिलाफ करारी हार मिली, जिसके कारण इंडिया ए की टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई.About the Authorजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 15:35 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

