राष्ट्रवाणी: छठ पर अश्लील जोक से भड़का गुस्सा, यश महेश्वरी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे वकीलYash Maheshwari News: छठ पर अश्लील जोक से भड़का गुस्सा, कॉमेडियन यश महेश्वरी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे वकीलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:35 ISTYash Maheshwari News: छठ पूजा और बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन यश महेश्वरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अब गोपालगंज की अदालत में उनके खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया.यश माहेश्वरी. (फोटो साभारः Social Media)गोपालगंजः बिहार के लोक आस्था के महापर्व छठ और महिलाओं की परंपरा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश महेश्वरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अब उनके खिलाफ गोपालगंज की अदालत में भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. छठ पूजा के दौरान महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है. शिकायतकर्ता ने अदालत से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और गिरफ्तारी की मांग की है. दिल्ली के कॉमेडी क्लब का वीडियो हुआ था वायरल दरअसल, दिल्ली के साकेत इलाके में स्थित एक कॉमेडी क्लब में आयोजित कार्यक्रम की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई थी. आरोप है कि इस कार्यक्रम के दौरान कॉमेडियन यश महेश्वरी ने छठ पूजा और बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. वीडियो सामने आने के बाद इस टिप्पणी को लेकर लोगों में नाराजगी जताई जा रही है. छठ बिहार का बड़ा लोक आस्था का पर्व है. इस पर्व से लाखों लोगों की धार्मिक भावनाएं और परंपराएं जुड़ी हैं. ऐसे में कथित टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है. गोपालगंज कोर्ट में किसने दाखिल किया मुकदमा?
इसी मामले में गोपालगंज सिविल कोर्ट के अधिवक्ता और बीजेपी लॉ सेल के प्रभारी मनीष किशोर नारायण ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है. उन्होंने अदालत से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है. साथ ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करने की अपील की है. शिकायतकर्ता का कहना है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, इस विवाद के बीच गोपालगंज के अधिवक्ताओं ने कॉमेडियन का मुकदमा नहीं लड़ने का फैसला भी लिया है. Advertisementअदालत के अगले कदम पर टिकी नजर परिवाद दाखिल होने के बाद अब सबकी नजर अदालत की अगली कार्रवाई पर है. अदालत इस मामले में क्या रुख अपनाती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा. फिलहाल, कॉमेडियन पर लगाए गए आरोपों की न्यायिक पुष्टि होना बाकी है. यह मामला एक बार फिर इस सवाल को चर्चा में ला रहा है कि मनोरंजन और कॉमेडी के नाम पर किसी की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं पर टिप्पणी करने की सीमा क्या होनी चाहिए.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Gopalganj,BiharFirst Published :November 28, 2026, 15:35 ISTऔर पढ़ें

