राष्ट्रवाणी: न गर्म पानी में डालें, न हैंगर पर सुखाएं…ऊनी कपड़े धुलते समय आप न करना गलतीTips and Tricks : न गर्म पानी में डालें, न हैंगर पर सुखाएं…ऊनी कपड़ों को धुलते समय आप न करना गलती, हो जाएंगे खराबReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:31 ISTHow to wash woolen clothes : सर्दियों की दस्तक के साथ लोगों ने ऊनी कपड़े निकाल लिए हैं. सर्दियों में कपड़े जल्दी सूखते नहीं. ऊनी कपड़ों को सूखने में और ज्यादा समय लगता है. ऊनी कपड़ों को धुलते समय कई लोग अक्सर गलतियां कर बैठते हैं. इससे वह जल्दी खराब हो जाते हैं या उनकी शाइनिंग चली जाती है और वे बदसूरत दिखने लगते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आप भी ऊनी कपड़ों को धुल रहे हैं तो यह कुछ आसान तरीके हैं, जिनका ध्यान रखा जाए तो उनकी लाइफ वैलिडिटी बढ़ जाती है. वाशिंग मशीन में ऊनी कपड़ों को हमेशा उल्टा करके ही डालें. वाशिंग मशीन को ज्यादा तेज न चलाएं. मिर्जापुर. ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार लोग इन कपड़ों की धुलाई करते वक्त ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से वह जल्दी खराब हो जाते हैं या उनकी शाइनिंग चली जाती है और वे बदसूरत दिखने लगते हैं. अगर आप भी ऊनी कपड़ों को धुल रहे हैं तो यह कुछ आसान तरीके हैं, जिनका ध्यान रखा जाए तो ऊनी कपड़ों की लाइफ वैलिडिटी बढ़ जाती है. ऊनी कपड़ों को धुलने के दौरान इन आसन टिप्स का ध्यान रखें, ताकि कपड़ों को कोई नुकसान न पहुंचे और उनकी शाइनिंग भी बरकरार रहे. लोकल 18 से मिर्जापुर के राहुल राज बताते हैं कि अगर आप भी ठंड के मौसम में वाशिंग मशीन में ऊनी कपड़ों को धुल रहे हैं तो कुछ गलतियां करने से बचें. गर्म पानी में डालें राहुल के मुताबिक, वाशिंग मशीन में कपड़ों को सीधे न डालें. कपड़ों को उल्टा करके ही वाशिंग मशीन में डालें और ज्यादा तेज वाशिंग मशीन को न चलाएं. ज्यादा तेज डिटर्जेंट पाउडर का भी प्रयोग न करें. कम तेज डिटर्जेंट पाउडर का प्रयोग करें ताकि कपड़ों की चमक खराब न होने पाए और डिटर्जेंट कपड़ों को खराब न कर सकें. राहुल कहते हैं कि इस बात का भी ध्यान रखें कि गर्म पानी में ऊनी कपड़ों को धुलने से बचें. गर्म पानी से भी ऊनी कपड़े जल्द खराब होते हैं और उनकी शाइनिंग भी घटती है. Advertisementहैंगर का न करें प्रयोग राहुल कहते हैं कि कपड़ों को धोने के बाद सबसे ज्यादा उसका ध्यान सूखने के समय रखें. अगर कपड़ों को सूखने के लिए डाल रहे हैं तो कोशिश करें कि हैंगर का प्रयोग न करें. हैंगर की जगह पर आप ऐसे ही कपड़ों को सूखने के लिए डाल सकते हैं. दूसरी बात, तेज धूप में कपड़ों को सूखने के लिए न डालें. जब भी कपड़े सूखने के लिए बाहर डालें, धूप हल्की होनी चाहिए. अगर अलग-अलग रंग के कपड़े हैं तो ध्यान रखें कि एक साथ धुलने के लिए मशीन में न डालें, वरना सारे कपड़े खराब हो सकते हैं. राहुल के मुताबिक, यह कुछ आसान टिप्स थे, जिनका ध्यान ऊनी कपड़े को धोते वक्त रखेंगे तो वे लंबे समय तक टिके रहेंगे.कमेंट करेंDisclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our and .Loading comments…About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.ADD YOUR COMMENTLocation :Mirzapur,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 15:31 IST
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

