राष्ट्रवाणी: फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी में क्या अंतर है? कौन सा कोर्स दिलाएगा दमदार सैलरी?फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी में क्या अंतर है? 12वीं के बाद कौन सा कोर्स दिलाएगा दमदार सैलरी?Written by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:34 ISTPharmacy vs Biotechnology After Class 12: हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स 12वीं साइंस स्ट्रीम से करते हैं. उसके बाद एमबीबीएस नहीं करना हो तो फार्मेसी चुनें या बायोटेक्नोलॉजी?
एडमिशन लेने से पहले दोनों कोर्स के सिलेक्शन क्राइटेरिया, सिलेबस, करियर ऑप्शन और शुरुआती सैलरी का पूरा अंतर समझ लें. इससे अपनी रुचि के हिसाब से सही फैसला ले पाना आसान होगा.Pharmacy vs Biotechnology: फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी के कोर्स और सिलेबस में काफी अंतर हैनई दिल्ली (Pharmacy vs Biotechnology After Class 12). साइंस स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स के सामने सवाल होता है कि एमबीबीएस के अलावा मेडिकल और लाइफ साइंसेज की दुनिया में सबसे बेहतरीन विकल्प कौन सा है. इस रेस में 2 नाम सबसे आगे रहते हैं- बायोटेक्नोलॉजी और फार्मेसी. शुरुआत में ये दोनों ही सेक्टर दवाइयों और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लगते हैं. लेकिन इनके काम करने का तरीका, पढ़ाई का ढांचा और भविष्य की संभावनाएं एक-दूसरे से काफी अलग हैं. कई स्टूडेंट्स दोस्तों की देखा-देखी या अधूरी जानकारी के आधार पर इनमें से किसी एक को चुन लेते हैं. बाद में महसूस करते हैं कि उनकी रुचि तो किसी और काम में थी. फार्मेसी सीधे तौर पर दवाइयों के निर्माण, उनकी क्वॉलिटी, खुराक और मरीजों तक सही दवा पहुंचाने पर केंद्रित है. वहीं बायोटेक्नोलॉजी जीव विज्ञान और तकनीक को मिलाकर नई वैक्सीन, जीन थेरेपी, खेती के एडवांस बीजों और नई खोजों का रास्ता खोलती है. में एडमिशन से पहले जानिए फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी में अंतर. फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी में क्या अंतर है?
फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी, दोनों ही सेक्टर में जाने के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) या मैथ्स (PCM) होना जरूरी है. फार्मेसी: इसमें 2 साल का डिप्लोमा (D.Pharm) और 4 साल की बैचलर डिग्री (B.Pharm) सबसे लोकप्रिय हैं. एडमिशन के लिए राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षाएं, सीयूईटी या कई जगह 12वीं के अंकों को आधार बनाया जाता है. बायोटेक्नोलॉजी: 3 या 4 साल का बीएससी बायोटेक्नोलॉजी या 4 साल का बीटेक बायोटेक्नोलॉजी कर सकते हैं. बीटेक के लिए जेईई मेन या यूनिवर्सिटी लेवल के एंट्रेंस टेस्ट देने पड़ते हैं. वहीं, बीएससी में मेरिट या सीयूईटी के जरिए एडमिशन मिलता है. फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी के सिलेबस में क्या अंतर है?
फार्मेसी के सिलेबस में फार्माकोलॉजी (दवाइयों का शरीर पर असर), फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, ह्यूमन एनाटॉमी और ड्रग रेगुलेशन पढ़ाया जाता है. बायोटेक्नोलॉजी में जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स और सेल कल्चर जैसी मॉडर्न और रिसर्च-बेस्ड चीजें सिखाई जाती हैं. करियर ऑप्शन और सैलरी का गणित फार्मेसी ग्रेजुएट्स को दवा बनाने वाली कंपनियों (जैसे सन फार्मा, सिप्ला), हॉस्पिटल, ड्रग इंस्पेक्टर की सरकारी नौकरी और क्लिनिकल रिसर्च में तुरंत काम मिलता है. इसके अलावा, लाइसेंस लेकर खुद का मेडिकल स्टोर या होलसेल बिजनेस शुरू करने की आजादी भी मिलती है. शुरुआत में सालाना पैकेज 3 से 5 लाख रुपये के आस-पास रहता है. बायोटेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ता रिसर्च सेक्टर है. इसमें वैक्सीन डेवलपमेंट, फूड प्रोसेसिंग, कृषि और डायग्नोस्टिक लैब्स में मौके मिलते हैं. हालांकि, इस फील्ड में मोटी सैलरी और ग्रोथ के लिए अक्सर मास्टर्स (एमएससी/एमटेक) या पीएचडी करना फायदेमंद रहता है. शुरुआती सैलरी 3.5 से 6 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है. विदेशों और रिसर्च लैब्स में सैलरी बढ़ जाती है. फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी में से क्या बेहतर?
अगर आप 4 साल की पढ़ाई के तुरंत बाद स्टेबल नौकरी, फार्मा इंडस्ट्री या अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो फार्मेसी चुनें. लेकिन अगर लैब में नए एक्सपेरिमेंट करने, रिसर्च और नई टेक्नोलॉजी सीखने का जुनून है तो बायोटेक्नोलॉजी आपके लिए बना है. Advertisement She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 28, 2026, 15:34 ISTऔर पढ़ें

