राष्ट्रवाणी: SRFTI छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, संस्थान 11 दिसंबर तक बंदSRFTI के पास चल रहे छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर पुलिस की कार्रवाई से बढ़ा तनाव, संस्थान 11 दिसंबर तक के लिए बंदEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:20 ISTSRFTI के बाहर छात्रों के अस्थायी मंच को पुलिस ने हटा दिया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई. छात्र 27 सितंबर को हुई कथित झड़प और हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. वे कुलपति के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं.सांकेतिक तस्वीरकोलकाता: कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) के सामने प्रदर्शनकारी छात्रों के अस्थाई मंच को शनिवार को पुलिस द्वारा हटाने की कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बन गई. रिपोर्ट के मुताबिक, तनाव की स्थिति के दौरान पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है. मालूम हो कि संस्थान के प्रशासन ने 19 नवंबर को प्रदर्शनकारियों के अस्थाई मच को हटाने का निर्देश दिया था. मामले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि एसआरएफटीआई में सुबह से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. सुरक्षा के नजरिये से सुरक्षाकर्मियों ने संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर लोहे के अवरोधक लगा दिए हैं. संस्थान ने एक बयान में कहा कि ‘‘अवैध ढांचे को अदालत के हस्तक्षेप और कोलकाता पुलिस के सहयोग से हटाने की कार्रवाई हुई है.’’ 2 महीने पहले हुई थी छात्रों और RSS के संगठन सदस्यों से झड़प प्रदर्शनकारी छात्रों ने दावा किया कि 27 सितंबर को परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े एक संगठन के सदस्यों के बीच झड़प के बाद उन पर कथित हमले हुए थे, जिसके विरोध में प्रशासनिक भवन के सामने अस्थायी मंच बनाया गया था. संस्थान परिसर में नहीं मिली रही एंट्री प्रदर्शनकारी छात्रों में से एक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा, क्योंकि पुलिस ने मुख्य द्वार बंद कर दिया और अवरोधक लगा दिए. मामले में 4 अक्टूबर को छात्रों पर दूसरी बार कथित हमले के बाद विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया था. इस दौरान कुलपति संतोष अजमेरा के इस्तीफे की मांग भी की गई. कुलपति से कथित मारपीट में 6 छात्र निष्कासित अक्टूबर माह में एसआरएफटीआई ने कुलपति के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उनके कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में छह छात्रों को संस्थान से निष्कासित कर दिया था. हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्रों ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहा है. इसके बाद संस्थान ने शैक्षणिक गतिविधियां निलंबित कर दी थीं और छात्रों को परिसर खाली करने के लिए कहा था. बाद में, संस्थान को बंद रखने की अवधि बढ़ाकर 11 दिसंबर तक कर दी गई.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :Kolkata,West BengalFirst Published :November 28, 2026, 15:15 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

